एजेसियों पर गैस वितरण का अवैध संग्रहण, व्ययपर्वतन बिचौंलियों की संलिप्तता, अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर गैस एजेंसियों होगी सील एलपीजी गैस वितरण समस्या निस्तारण डीएम ने स्थापित किया कन्ट्रोलरूम 1077, 0135-2626066,2726066 वाट्सएप्प नम्बर 7534826066 पर करें सम्पर्क; एडीएम के निर्देशन में डीएसओ, सहित रोज सुबह 1 घंटा बैठेगें तेल कम्पनियों के प्रतिनिधि गैस सम्बन्धी शिकायतों व प्रिन्ट सोशल मीडिया इनपुटस का करेंगे निस्तारण 1 दफा बुकिंग के पश्चात 25 दिन रहेगा लॉकइन समय; 25 दिन उपरांत ही करा सकेंगे दूसरी बुकिंग; डीएम की जनमानस से अपील अफवाहों में आकर पैनिक न करें, गैस से सम्बन्धित शिकायत कन्ट्रोलरूम में कराएं…
Author: Pahad ki Khabar
ऽ बीपीटी और एमपीटी छात्र-छात्राआंे को जाॅब स्कोप पर दी गई महत्वपूर्णं जानकारियां ऽ एक दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने जाना कैंसे करें सही स्ट्रीम का चुनाव देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी एवं एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, विशेषकर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय…
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। प्लम्बर सम्मान समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी / उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिये विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर…
“पर्यावरण, पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल के बडे़ संदेश देने की सराहना”, “अपने संस्मरणों से खींची महिला सशक्तिकरण की तस्वीर”, “विजेताओं को बांटे पुरस्कार, की हौसला अफजाई” राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को टिहरी गढ़वाल में आयोजित ‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि ‘द टिहरी लेक फेस्टिवल’ के जरिये पर्यावरण, बारामासी पर्यटन, संस्कृति और साहसिक खेल से जुडे़ बडे़ संदेश देश-दुनिया तक पहुंचे हैं। इसने न सिर्फ टिहरी, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड की क्षमता को साबित किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने…
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (DBUU) ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का भव्य आयोजन किया, जिसमें उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जो अपनी दृढ़ता (resilience) से जुड़ी हुई हैं और परिवर्तन की अग्रदूत बनकर उभर रही हैं इस समारोह की शोभा मुख्य अतिथि श्रीमती गीता पुष्कर धामी (संस्थापक – सेवा संकल्प फाउंडेशन) और विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनोद प्रभाकर उनियाल (उपाध्यक्ष – उत्तराखंड महिला उद्यमिता परिषद) ने बढ़ाई। पैनल में हिमाचल टाइम्स ग्रुप की ओनर, संपादक, फिल्म अभिनेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुश्री इंद्राणी पांधी, रेड एफएम 93.5 की स्टेट एवं स्टेशन हेड सुश्री रजत शक्ति और फिक्की फ्लो (FICCI FLO) की सीनियर…
25,000 (पच्चीस हज़ार) संगतें शामिल हुई नगर परिक्रमा में ऐतिहासिक नगर परिक्रमा में दूनवासियों ने गुरु की संगत का किया जोरदार स्वागत श्री गुरु महाराज जी की प्यारी संगतों के साथ नगर परिक्रमा में शामिल हुए दूनवासी देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज देहरादून के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में मंगलवार को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकली। पच्चीस हज़ार से अधिक संगतें नगर परिक्रमा में शामिल हुईं। श्री दरबार साहिब से सुबह 7ः30 बजे नगर परिक्रमा शुरू हुई। जहां-जहां से नगर परिक्रमा निकली दूनवासियों ने तहेदिल से संगतों का पुष्पवर्षा…
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील 658d7fe3-1f26-4c3c-bb52-b9c4f2d84a56 मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने धौरण रोड पर अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” नामक हॉस्पिटल पर सीलिंग की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार कुश ऐरन द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के उक्त निर्माण किया गया था। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में भी संबंधित को नियमों के अनुरूप निर्माण करने के…
बीजेपी आर्थिक प्रकोष्ठ सहसंयोजक सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने बजट की तारीफ करते हुए कहा, कि धामी सरकार ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि खासकर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए बजट में किए गए प्रावधान सराहनीय हैं. सी.ए. पैन्यूली ने आगे कहा कि वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. इस बार सरकार ने ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट प्रस्तुत किया, जो पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत अधिक है. यह बजट राज्य के समग्र विकास, मजबूत बुनियादी ढांचे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लक्ष्य…
देहरादून, 9 मार्च।उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज, देहरादून में आज कॉलेज की पूर्व छात्रा एवं नैनीताल हाईकोर्ट की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी को एलुमनाई टॉक सीरीज़ 2026 में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। ज्ञात हो कि स्निग्धा तिवारी एसिड अटैक सर्वाइवर से संबंधित गुलनाज खान बनाम उत्तराखंड राज्य व अन्य मामले में अधिवक्ता रहीं। इस मामले में माननीय नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा सर्वाधिक 38 लाख रुपये के मुआवजे का आदेश पारित किया गया, जो पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण नज़ीर बना। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की महिला सेल द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सार्थक बनाने के उद्देश्य से…
श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन व आशीर्वाद श्री गुरु राम राय जी महाराज, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के लगे जयकारे मंगलवार को होगी ऐतिहासिक नगर परिक्रमा, संगतों ने पूरी की तैयारी देहरादून। देहरादून। रविवार को श्री झण्डे जी के आरोहण के बाद सोमवार को भी दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में संगतों की भारी चहल-पहल रही। देश-विदेश से आई संगतों के साथ सोमवार को भारी संख्या में देहरादून नगरवासियों ने भी श्री झण्डे जी पर शीश नवाया। संगतों ने श्री झण्डा…
