देहरादून। देहरादून के प्रसिद्ध आढत बाजार को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण योजना को अमल में लाने के लिए तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं। एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जिस स्थान पर बाजार को स्थानांतरित किया जाना है, वहां का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस संबंध में प्रभावित व्यापारियों की सूची तैयार कर ली गई है। कुछ व्यापारियों को मुआवज़ा राशि दी जाएगी, जबकि कुछ को नई जगह पर दुकानें आवंटित की जाएंगी। इस प्रक्रिया को…
Author: Pahad ki Khabar
देहरादून 26 जुलाई। विश्वविद्यालय की शौर्य दिवार पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की उपाध्यक्षा सुश्री अंकिता जोशी बतौर मुख्य अतिथि जबकि कुलपति प्रो0 धर्मबुद्धि एवं उपकुलपति प्रो0 राजेश बहुगुणा बतौर विशिष्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी व छात्र शौर्य दिवार पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की एन0सी0सी0 विंग व लाॅ काॅलेज देहरादून की विधिक सहायता केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा0 राजेश बहुगुणा द्वारा कारगिल युद्ध की विरगाथा का वर्णन किया गया। उन्होनें कहा कि यह दिन कारगिल युद्ध के नायकों को सलाम करने और…
आज रायपुर रोड स्थित सनराइज अकादमी में तीज का रंगारंग प्रोग्राम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गीता धामी रही । उत्तराँचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती साधना शर्मा, तनु उनियाल और सुषमा मँमगाई ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर सनराइज एकेडमी मैनेजमेंट सोसायटी की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसकी शुरुआत पारंपरिक ढंग से करते हुए शिव स्तुति प्रस्तुत की गई। उसके बाद बहुत से मनोरंजन खेल और नृत्य इत्यादि की प्रस्तुतियां की गई । कार्यक्रम में सनराइज एकेडमी की अध्यक्ष श्रीमती विदुषी निशंक, प्रबंध निदेशक पूजा पोखरियाल, अधिवक्ता आर्यन…
देश में इन दिनों मानसून सत्र चल रहा है। इसके साथ नए उपराष्ट्रपति का पदभार कौन संभालेगा सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं की भी निगाहें लगी हुई है। वहीं चार दिन बाद जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद क्या कारण रहे, कोई नहीं समझ पा रहा है। धनखड़ के इस्तीफा को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म है। खैर यह तो राजनीति का विषय है ! अब आइए जानते हैं कि देश के अगले उपराष्ट्रपति कौन होंगे । धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद कई नेताओं के उपराष्ट्रपति बनने को लेकर नाम…
डांडा लखौंड, देहरादून: सिडकुल विभाग द्वारा स्थानीय दुकानदारों को शिफ्ट करने के उद्देश्य से सरकारी भूमि पर निर्मित 33 दुकानों को बाहरी व्यक्तियों को भारी रकम लेकर लॉटरी प्रणाली से आवंटित कर दिया गया। जबकि पूर्व में इन दुकानों को स्थानीय ग्रामीण दुकानदारों को दिए जाने की मौखिक सहमति दी गई थी। निर्माण पूर्ण होने के बाद इस सहमति को दरकिनार करते हुए करोड़ों रुपए के लेन-देन के माध्यम से सिडकुल ने स्थानीय हितों की अनदेखी की। शासन-प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर मूकदर्शक बना हुआ है। आज तक न तो स्थानीय दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया गया और न…
आज देहरादून के टिहरी नगर, दून यूनिवर्सिटी रोड़ पर स्तिथ सुमन पार्क में टिहरी जनक्रांति के नायक और टिहरी रियासत के खिलाफ संघर्ष करते हुए शहादत प्राप्त करने वाले अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी के शहीद दिवस – 25 जुलाई – के अवसर पर ” टिहरी नगर मूल विस्थापित समिति ” द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर व अन्य ने श्रीदेव सुमन जी की प्रतिमा को नमन कर पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करी। वीर महानायक श्रीदेव सुमन जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर विधायक विनोद चमोली, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर व अन्य…
कांवड़ मेला 2025 में धामी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान, लाखों श्रद्धालुओं को मिली स्वास्थ्य सेवा उत्तराखंड की धामी सरकार ने इस वर्ष आयोजित कांवड़ मेला 2025 में स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कांवड यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जनपदों को आकड़ों को देखें तो सावन माह के इस विशाल धार्मिक आयोजन में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क, त्वरित और सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराकर राज्य सरकार ने एक आदर्श मॉडल प्रस्तुत किया। भारी भीड़, सीमित संसाधन और मौसम की चुनौतियों के बीच…
*मियाँवाला में तालाब निर्माण, गौरा देवी पार्क में आधुनिक जलाशय, स्कूलों में वर्षा जल संचयन और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कई योजनाएं लागू* मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जल संरक्षण, हरित विकास और सतत पर्यावरण प्रबंधन को लेकर सजगता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को लेकर कई अभिनव योजनाएं लागू की हैं।एमडीडीए के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण ने न केवल बुनियादी जल…
LUCC फ्रॉड पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री से उत्तराखड के सांसदों की भेंट नई दिल्ली। उत्तराखंड में सामने आए LUCC फ्रॉड मामले को लेकर आज हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट और टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी से मुलाकात की। सांसदों ने उत्तराखंड के हजारों गरीब, ग्रामीण निवेशकों की मेहनत की कमाई को ठगने वाले LUCC प्रोमोटर्स के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आग्रह किया कि…
लिखवार गांव ,भदुरा पट्टी ,प्रताप नगर ब्लॉक,टिहरी गढ़वाल, उत्तराखण्ड में ग्राम पंचायत चुनाव में सबसे पहला वोट डाला. सभी वोटर से निवेदन है कि वो भी अपने मतदान का उपयोग जरूर करें CA राजेश्वर पैन्यूली. सह -संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवम् प्रवक्ता (पैनिलिस्ट), बीजेपी, उत्तराखण्ड
