Author: Pahad ki Khabar

नई दिल्ली ! जन्मभूमि और मातृभूमि के साथ उत्तराखंड देवभूमि देश को प्रेरणा देने का कार्य करती है। चाहे उत्तरायणी हो या हरेला प्रकृति के सम्मान और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दुनियाभर को उत्तराखंड से ही मिलता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि के प्रति विशेष प्रेम भाव है और यहां की मातृशक्ति और समर्पित मेहनती लोगों के बल पर ही इस दशक को उत्तराखंड का दशक कहा जाता है। ये विचार नई दिल्ली के गोल मार्केट स्थित जैन भवन में पर्वतीय लोकविकास समिति और अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय हरेला उत्सव में मुख्य अतिथि के…

Read More

*धामी सरकार मनाएगी एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग का उत्सव* *देश में पहली बार सफल निवेश का विवरण प्रस्तुत करने का उदाहरण* उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस आयोजन के बाद उत्तराखंड में अब तक एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इसी मौके को एतिहासिक बनाने के लिए, राज्य सरकार की ओर से शनिवार को रुद्रपुर में उत्तराखंड निवेश उत्सव आयोजित किया जा रहा है। देश में पहली बार किसी राज्य सरकार…

Read More

प्रतिष्ठित नारायणा कोचिंग संस्थान ने मंगलवार को ‘NSAT-2025’ (Narayana Scholastic Aptitude Test) के 20वें संस्करण का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन यूनिवर्सल अकादमी की प्रभारी एकता दुआ और हिमाचल टाइम्स ग्रुप ऑफ न्यूजपेपर की इंद्राणी पांधी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक कवित कुमार और शाखा प्रबंधक निशांत राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर देहरादून में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व हरेला के उपलक्ष्य में अतिथियों को पौधे भेंट कर समारोह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। NSAT-2025: प्रतिभा…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वेटलिफ्टर श्री मुकेश पाल ने भेंट की। श्री मुकेश पाल ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलाबामा) में 27 जून से 07 जुलाई, 2025 तक आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए रजत एवं कांस्य पदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया है। श्री मुकेश पाल वर्तमान में सीआईडी, हल्द्वानी में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना…

Read More

पौड़ी: शुक्रवार शाम को पाबौ-विशल्ड मोटर मार्ग पर एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि चालक गमाल सिंह भंडारी विशल्ड गांव का रहने वाला था और शाम को कामकाज खत्म करने के बाद अपने घर जा रहा था। पौड़ी पुलिस के अनुसार बताया शुक्रवार देर शाम पाबौ से एक पिकअप वाहन विशल्ड की ओर जा रहा था। जो विशल्ड के समीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। घायल चालक गमाल सिंह को…

Read More

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) *डिफेंस कॉलोनी के गौरा देवी पार्क और आढ़त बाजार में फलदार व औषधीय पौधों का रोपण, शहर भर में 60,000 पौधे लगाने और वितरित करने का संकल्प* *हरेला पर्व संस्कृति और जिम्मेदारी का संगम- बंशीधर तिवारी* उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व आज मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और नव-निर्माणाधीन आढ़त बाजार क्षेत्र में सैकड़ों पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में…

Read More

उत्तराखंड की पारंपरिक हरियाली एवं प्रकृति प्रेम का प्रतीक हरेला पर्व यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निगम के मुख्यालय “उज्ज्वल” तथा इक्कीस परिचालन के अंतर्गत परियोजनाओं के साथ साथ अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्यस्थलों पर वृहद वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि हरेला पर्व न केवल एक परंपरा है, बल्कि यह उत्तराखंड की जनता की पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। उन्होंने…

Read More

11 जुलाई 2025 से सावन महीने की पावन शुरुआत हो गई है। साथ ही कांवड़ यात्रा का भी शुभारंभ हो चुका है, जिससे प्रदेश में शिवभक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य तीर्थ स्थलों पर हजारों श्रद्धालु जल भरने के लिए उमड़ रहे हैं। श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान कांवड़िए पवित्र नदियों से गंगाजल भरकर अपने क्षेत्रों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में यह यात्रा विशेष श्रद्धा और धूमधाम से निकाली जाती…

Read More

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक, देहरादून में सी.एस.सी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने सीएससी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को CSC वी.एल.ई पुरस्कार से भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएससी उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो देश के कोने-कोने तक पहुंच गया है। यह आम लोगों के विश्वास का केंद्र होने के साथ-साथ लोगों की आकांक्षाओं को भी पूरा करता है। सीएससी के माध्यम से शहरों की सेवाएं एक क्लिक में गांव तक पहुंच रही हैं तथा देश…

Read More

“छांगुर बाबा ने मुंबई से दुबई तक करवाया धर्मांतरण:डिग्री कॉलेज बनवा रहा था, मजार की 5 बीघा जमीन पर थी नजर;  “बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा बड़े लेवल पर धर्मांतरण करने की प्लानिंग में था। इसके लिए वह बलरामपुर में बंगले से लगे जमीन पर डिग्री कॉलेज बनवा रहा था। जमीन कम न पड़े, इसलिए पास की 5 बीघा मजार की जमीन पर भी उसकी नजर थी। वहीं, बलरामपुर के बाद आजमगढ़ को अपना दूसरा मुख्यालय बना रहा था। जिला प्रशासन ने 8 और 9 अगस्त को बुलडोजर लगवाकर उसकी आलीशान कोठी के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया।…

Read More