देहरादून एकेडमी ऑफ डांस (D.A.D) ने इस सीज़न के कैंप 25 का शोकेस रविवार को बेहद भव्य तरीके से प्रस्तुत किया। D.A.D पिछले चार वर्षों से लगातार कैंप शोकेस आयोजित करता आ रहा है। कार्यक्रम का संचालन श्री एस. के. चोपड़ा द्वारा किया गया और उद्घाटन श्रीमती सिल्वी अग्रवाल (शिक्षाविद व RIMC की शिक्षा प्रशासक) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विजय थापा, पूर्व वायुसेना अधिकारी व शिक्षाविद उपस्थित रहे। इस फिनाले शो में कुल 45 छात्रों और 11 डांस प्रशिक्षकों ने भाग लिया, जिसका मुख्य विषय था “श्रेयस”, जिसका अर्थ होता है…
Author: Pahad ki Khabar
हरिद्वार में पहली यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन किया दो दर्जन से ज्यादा राज्यों की टीम ले रही है हिस्सा प्रतियोगिता के आधार पर चुनी जाएगी बहरीन में आयोजित होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए भारत की टीम हरिद्वार, 28 जून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हरिद्वार में पहले यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। 28 जून से 01 जुलाई तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 27 और बालिका का वर्ग में 26 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों के लगभग 900 खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी प्रतिभाग कर…
रविवार को होने जा रही पीसीएस परीक्षा, परीक्षार्थियों से भी समय पर पहुंचने की अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के पहाड़ी और कुछ मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए, आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर लोगों से अनुरोध करते हुए कहा है कि सभी लोग सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें।
मुख्यमंत्री धामी ने रविवार 29 जून को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्यारा आयोजित की जा रही उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) – 2025 में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों से भी मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए समय से पहले अपने परीक्षा केंद्र के लिए प्रस्थान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा दोनों ही सरकार के लिए महत्वपूर्ण हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को भी बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखने को कहा है।
कांटा लगा फेम शैफाली जरीवाला के असमय निधन की खबर से मैं दुखी हूं। शैफाली गुजरात की बेटी लेकिन ग्वालियर की बहू थी। अपने जमाने के चर्चित शराब कारोबारी स्वर्गीय गुलजार सिंह के बेटे हरमीत की पत्नी थी शैफाली। ये रिश्ता हालांकि कुल पांच साल चला, किंतु रिश्ता तो रिश्ता होता है। शैफाली के ससुर और हरमीत के पिता सरदार गुलजार सिंह का अच्छा खासा रसूख था लेकिन उनके बेटों ने शराब कारोबार को अपनाने के बजाय संगीत को कैरियर बनाया और यहीं इनको शैफाली मिली। सरदार गुलजार सिंह इस शादी से खुश नहीं थे लेकिन बेटे की खुशी के…
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि “माँ जीवन की पहली गुरु होती हैं और पर्यावरण हमें जीवन देता है। माँ और प्रकृति दोनों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यह अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भी संदेश देता। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की कि वे अपनी माताओं के नाम से एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण स्वयं करें।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक श्री समीर सिन्हा और अपर सचिव श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे।
हिमालय की पावन भूमि जनपद पिथौरागढ़ के पांखू नामक क्षेत्र में स्थित कोकिला देवी का दरबार भक्त जनों के लिए माता भवानी की ओर से उनकी कृपा की अलौकिक सौगात है । कोकिला कोटगाड़ी देवी को न्याय की देवी के रुप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। जिस किसी को भी कहीं से जब न्याय की उम्मीद नहीं रह जाती है, तो वह कोटगाड़ी देवी की शरण में जाकर न्याय की गुहार करता है, यह भी मान्यता है,कि कोटगाड़ी देवी उसे अवश्य ही न्याय दिलाती है।कार्यों की सिद्वियों के लिए इनकी शरणागति सब प्रकार से मनोवांछित फल प्रदान करने वाली कही गयी…
आज उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘ज्ञान गंगा द्वितीय ऑल इंडिया IQAC वर्कशॉप’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर शिक्षा की गुणवत्ता, NAAC, नई शिक्षा नीति (NEP), टेक्नोलॉजी तथा शिक्षा को स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक उपयोगी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक उत्तरांचल विश्वविद्यालय द्वारा ऐसे आयोजन कर शिक्षण संस्थानों को दिशा देने का कार्य निश्चित ही सराहनीय है।ऐसे सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का देहरादून में हुआ आगाज
इस नेशनल चैंपियनशिप में देशभर के 19 राज्यों की टीमें कर रही है प्रतिभाग
पहली बार आइस स्केटिंग के नेशनल चैंपियनशिप इनडोर स्टेडियम में की जा रही है आयोजित, यह उत्तराखंड के लिए है गौरवान्वित क्षण- रेखा आर्य
खेल / देहरादून । उत्तराखंड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार प्रयासरत है। आज इसी कड़ी में उत्तराखंड ने खेलभूमी के रूप में नई उपलब्धि हासिल की। आज खेल मंत्री रेखा आर्य ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमाद्री आइस रिंक में 20वीं नेशनल शर्ट ट्रैक एंड फिगर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ किया । इस नेशनल चैंपियनशिप में देश भर के कुल 19 राज्यों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस चैंपियनशिप की खास बात यह है कि देश में पहली बार आइस स्केटिंग की नेशनल चैंपियनशिप इनडोर स्टेडियम में आयोजित की जा रही है।
यह उपलब्धि न सिर्फ देहरादून बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण है। हमारा यह आइसक्रीम देश भर के खिलाड़ियों के अभ्यास व ट्रेनिंग के लिए खुला है और हम चाहते हैं कि इस खेल अवस्थापना का फायदा उठाकर भारत के खिलाड़ी दुनिया भर में आइस गेम्स में देश का नाम रोशन करें।
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला विकासनगर क्षेत्र के हरिपुर मीनस मोटर मार्ग में बीती रात एक आयशर ट्रक कोटी गांव से पहले कोलिया खड्ड के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना देर रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने कालसी थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत रवाना हुई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ट्रक दिल्ली से टमाटर बेचकर हिमाचल प्रदेश के नेरवा जा रहा था। हादसे के वक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। मृतक की पहचान 28 वर्षीय इसराइल निवासी नेरवा, शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। जबकि घायल हुए दो व्यक्तियों में 32 वर्षीय असलम और 45 वर्षीय गुलाम, दोनों निवासी नेरवा, शिमला (हिमाचल प्रदेश) हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोग पहाड़ी सड़कों की खस्ताहालत और सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर प्रशासन से नाराजगी जता रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में शिक्षकों को और अपडेट रहने की आवश्यता देहरादून। स्कूली शिक्षा को सफल बनाने में प्रधानाचार्यों की महत्ती भूमिका है। शैक्षणिक नेतृत्व व वार्षिक शैक्षणिक योजना में प्रधानाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है। प्रधानाचार्य किसी भी स्कूल की योजना निर्धारण मे भी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्वकर्ता के अंदर क्या मुख्य गुण-कौशल होने चाहिए, इन बिन्दुओं पर वार्षिक अधिवेशन में विस्तारपूर्वक मंथन हुआ। श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन द्वारा संचाचिल एसजीआरआर पब्लिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों के वार्षिक अधिकवेशन में वक्ताओं ने मुख्य रूप से इन बिन्दुओं को रेखांकित किया। प्रधानाचायर्रू एक शैक्षणिक…
