देहरादून। डोईवाला क्षेत्र के बड़ासी ग्रांट में जंगली हाथी के हमले से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि महिला पर हाथी ने उस समय हमला किया, जब वह दूध लेकर घर लौट रही थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना ने क्षेत्र में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण तथा लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
Tags: #Dehradun #JollyGrant #Doiwala #ElephantAttack #UttarakhandNews



