खटीमा। आज खटीमा में गीता धामी ने विभिन्न गणमान्यजनों एवं स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद कर क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की और उनके सुझाव व अपेक्षाएं जानीं।

इस दौरान उन्होंने 26 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर 21 राज्यों का भ्रमण करने वाले खटीमा निवासी सुमित राजभर को सम्मानित किया। सुमित ने यात्रा के दौरान 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम के दर्शन भी किए।
गीता धामी ने सुमित राजभर के ‘नशामुक्त भारत’ और युवाओं में दृढ़ संकल्प का संदेश देने के प्रयास को सराहनीय और प्रेरणादायी बताया। उन्होंने खटीमा की जनता के निरंतर स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
#GeetaDhami #Khatima #SumitRajbhar #NashamuktBharat #UttarakhandNews



