
देहरादून/वेरावल। देवभूमि उत्तराखण्ड से निकली सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा बुधवार प्रातः गुजरात के वेरावल (सोमनाथ) रेलवे स्टेशन पहुंची। यात्रा के गुजरात पहुंचने पर राज्य सरकार के युवा एवं संस्कृति विभाग की ओर से तीर्थयात्रियों का पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान आकर्षक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा पुष्प वर्षा कर सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। इस आत्मीय स्वागत से तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने उत्तराखण्ड और गुजरात के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को भी सशक्त करने का संदेश दिया।
Tags:
#SomnathSwabhimanParvYatra #Somnath #Veraval #Gujarat #Uttarakhand #Devbhoomi #Garba #Culture #SpiritualJourney #PahadKiKhabar



