देहरादून के बल्लूपुर स्थित त्रिराज टॉवर में सोमवार को Bajaj Capital Insurance Broking Limited की नई प्रीमियम शाखा का भव्य शुभारंभ हुआ। शाखा का उद्घाटन Rajiv Swaroop ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में प्रत्येक परिवार के लिए वित्तीय जागरूकता और सही फाइनेंशियल प्लानिंग बेहद आवश्यक है।

कंपनी के रीजनल हेड एवं एवीपी विशाल त्यागी ने बताया कि यह देहरादून में कंपनी की पांचवीं शाखा है, जहां ग्राहकों को 360° फाइनेंशियल प्लानिंग के तहत बीमा, निवेश, म्यूचुअल फंड, वेल्थ मैनेजमेंट, ऋण और रिटायरमेंट प्लानिंग जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मधु भट्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



