Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • सीएम धामी ने संभाली रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान, टनल में फंसे 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित बाहर
  • 14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
  • हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सौरभ बहुगुणा का संदेश
  • चमोली में टीएचडीसी टनल में फंसे 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू
  • देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्रक ने युवक को कुचला
  • मुख्यमंत्री धामी ने आवास पर तिरंगा फहराकर दिया ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश
  • नीति में पारदर्शिता और क्रियान्वयन में तेजी से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा: धामी
  • स्वतंत्रता दिवस पर UPCL के चार कार्यालयों में स्वास्थ्य शिविर
  • न्यू टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर फोटो प्रदर्शनी
  • टिहरी हाउस में बनेंगे 28 बहुमंजिला आवास, वाशी गेस्ट हाउस और हल्द्वानी सर्किट हाउस की योजनाओं को भी रफ्तार
Thursday, August 13
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » न्यू टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर फोटो प्रदर्शनी
उत्तराखण्ड

न्यू टिहरी में 14 अगस्त से लगेगी ‘हर घर तिरंगा’ पर फोटो प्रदर्शनी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 13, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

केंद्रीय संचार ब्यूरो देहरादून की हर घर तिरंगा विषय पर चित्र प्रदर्शनी 14 अगस्त से

– जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने सीबीसी के प्रचार वाहन को रवाना दिखाई हरी झंडी
– ⁠कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी करेंगे हर घर तिरंगा अभियान पर लगी चित्र प्रदर्शनी का उद्धघाटन
– ⁠छात्रों के बीच आयोजित हुईं कई प्रतियोगिताएं, 14 अगस्त को निकलेगी तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को न्यू टिहरी में प्रचार वाहन को टिहरी गढ़वाल की जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने मीडिया को जिले में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान की गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी दी।

जिलाधिकारी श्रीमती नितिका खंडेलवाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

उन्होंने केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा न्यू टिहरी में आयोजित की जा रही फोटो प्रदर्शनी की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’ विभाजन की विभीषिका और ‘वंदे मातरम्’ जैसे विषयों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय ध्वज की यात्रा तथा राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके बाद केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी श्री अनिल दत्त शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को 14-15 अगस्त को न्यू टिहरी में आयोजित होने वाले एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ विषयों पर विशेष फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को तिरंगे के गौरवशाली इतिहास, उसकी यात्रा तथा ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित कराना है।

श्री शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को सुबह तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही फोटो प्रदर्शनी देखने के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि वे स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति से जुड़े विषयों को रोचक एवं सहभागितापूर्ण तरीके से समझ सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी 14 अगस्त को हर घर तिरंगा विषय पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम अधिकारी श्री शर्मा ने आमजन से न्यू टिहरी में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अधिक से अधिक संख्या में भ्रमण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को तिरंगे की गौरवपूर्ण यात्रा, ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक विरासत तथा विभाजन की विभीषिका से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरवशाली इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

सीएम धामी ने संभाली रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान, टनल में फंसे 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित बाहर

August 13, 2026
Read More

14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

August 13, 2026
Read More

चमोली में टीएचडीसी टनल में फंसे 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

August 13, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss

सीएम धामी ने संभाली रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान, टनल में फंसे 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित बाहर

August 13, 2026 उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे, टीएचडीसी टनल हादसे पर युद्धस्तर…

Read More

14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

August 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सौरभ बहुगुणा का संदेश

August 13, 2026

चमोली में टीएचडीसी टनल में फंसे 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

सीएम धामी ने संभाली रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान, टनल में फंसे 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित बाहर

August 13, 2026

14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

August 13, 2026

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सौरभ बहुगुणा का संदेश

August 13, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.