देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड में अधिशासी निदेशक, महाप्रबंधक, उपमहाप्रबंधक समेत विभिन्न पदों पर अधिकारियों और कार्मिकों को प्रोन्नति दी गई है। मुख्य सचिव एवं यूजेवीएनएल अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई विभागीय चयन समिति की बैठक में प्रोन्नतियों को मंजूरी दी गई।
समिति ने संजय पटेल को अधिशासी निदेशक (परिचालन एवं अनुरक्षण), नरेश चंद्र खुल्बे को महाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक), धर्मेंद्र सिंह को महाप्रबंधक (सिविल), हरीश धपोला और पंकज कुमार को उपमहाप्रबंधक (विद्युत एवं यांत्रिक) तथा शशिकांत को उपमहाप्रबंधक (सिविल) के पद पर प्रोन्नति दी।
इसके अलावा सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के पद पर दो अभियंताओं समेत 24 अन्य कार्मिकों को भी पदोन्नति प्रदान की गई है।
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम और प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कार्मिकों को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारियों का निष्ठा और दक्षता के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा की।
Tags: #UJVNL #UttarakhandNews #Promotion #EnergySector #Dehradun



