देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शासकीय आवास में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के सचिव श्री रवि शंकर और श्नाइडर टीम के साथ बैठक कर युवाओं के कौशल विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बैठक में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस में आधुनिक तकनीक के उपयोग, बाजार की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण और युवाओं को इंडस्ट्री रेडी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण, नई तकनीक का ज्ञान और रोजगार के अधिक अवसर मिलें।
Tags:
#SaurabhBahuguna #Uttarakhand #SkillDevelopment #YouthEmployment #Schneider #Dehradun #CentreOfExcellence #Employment #BJPUttarakhand



