
देहरादून। पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेंटर की ओर से एसआई राकेश पुंडीर, चौकी इंचार्ज लाखीबाग, कोतवाली नगर को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मानवाधिकार पदाधिकारियों ने पुलिस के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए निरंतर तत्परता से कार्य कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों के सराहनीय कार्यों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और उन्हें बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर अकबर सिद्दीकी, एसपी सिंह, पीके वर्मा, इरशाद, राजेश डुंग, दर्शन पांडेय, पूनम आर्या, मोनिका डबराल, अकील अहमद, शाकिब अहमद एवं शमशाद सिद्दीकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने एसआई राकेश पुंडीर को सम्मानित करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और जनसेवा की सराहना की। वहीं, एसआई राकेश पुंडीर ने सम्मान के लिए उत्तराखंड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन सेंटर के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।



