Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला
  • प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
  • भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण
  • यूकॉस्ट पहुंचे देश के प्रमुख वैज्ञानिक विशेषज्ञ, ‘विज्ञान वाणी’ की पहल को सराहा
  • मिस उत्तराखंड 2026: ‘मिस ट्रेडिशनल’ में दिखा संस्कृति और स्टाइल का शानदार संगम
  • ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का उल्लेख उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री धामी
  • “आत्मबोध, कर्म और ईश्वर तत्व ही जीवन को सही दिशा देते हैं” — डॉ. रणवीर सिंह
  • फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-9 में फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का शानदार संगम
  • UTU निदेशक भर्ती पर फिर उठे सवाल, 10 बुलाए गए, इंटरव्यू में पहुंचे सिर्फ 6
  • उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » रुद्रपुर में गरीबों के घर का सपना होगा साकार, बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस आवास तैयार
उत्तराखण्ड

रुद्रपुर में गरीबों के घर का सपना होगा साकार, बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस आवास तैयार

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 25, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

छह लाख के आधुनिक फ्लैट मात्र तीन लाख में मिलेंगे, सरकार देगी तीन लाख रुपये की सब्सिडी

देहरादून। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने के संकल्प के साथ उत्तराखण्ड सरकार और भारत सरकार मिलकर एक ऐसी आवासीय परियोजना को अंतिम रूप दे रही हैं, जो हजारों लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाली है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के ग्राम बागवाला में 1872 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) आवासों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सचिव आवास एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार की सतत निगरानी में विकसित यह परियोजना राज्य में गरीब परिवारों के लिए सुरक्षित और आधुनिक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (ऊधमसिंह नगर) द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ऐसे परिवारों को अपना घर उपलब्ध कराना है, जिनके पास अब तक पक्का मकान नहीं है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद हजारों लोगों का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है।

‘अपना घर, अपना स्वाभिमान’ की भावना के साथ तैयार की गई इस परियोजना में कुल 1872 आवासों का निर्माण किया गया है। इनमें से 832 फ्लैट पूरी तरह तैयार हो चुके हैं, जबकि 512 अतिरिक्त फ्लैटों में अंतिम चरण के छोटे-मोटे कार्य तेजी से चल रहे हैं। सरकार की योजना शीघ्र ही परियोजना का लोकार्पण कर लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां सौंपने की है।

सबसे बड़ी बात यह है कि छह लाख रुपये लागत वाले इन आधुनिक फ्लैटों के लिए लाभार्थी को मात्र तीन लाख रुपये ही देने होंगे। शेष राशि भारत सरकार और उत्तराखण्ड सरकार द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की सब्सिडी के रूप में वहन की जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेहद कम लागत में अपना घर उपलब्ध हो सकेगा।

आवासीय परिसर का स्थान भी इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में शामिल है। बागवाला स्थित यह परियोजना मुख्य बाजार और प्रमुख मार्ग से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर है। बस स्टैंड से छह किलोमीटर और रेलवे स्टेशन आठ किलोमीटर दूर स्थित है। बेहतर सड़क संपर्क और शहर के प्रमुख क्षेत्रों से नजदीकी के कारण यहां रहने वाले परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी।

सरकार ने आवास आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। पात्र लाभार्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडमाइजेशन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन के लिए आवेदक का प्रधानमंत्री आवास योजना के एमआईएस पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है। साथ ही आवेदक को 17 जून 2015 से पूर्व का उत्तराखण्ड निवासी होना चाहिए तथा उसकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। मात्र पांच हजार रुपये जमा कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। शेष राशि के भुगतान के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सचिव आवास एवं आवास आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत रुद्रपुर के बागवाला में विकसित की गई यह परियोजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। परियोजना में गुणवत्ता, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है तथा सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए गए हैं। शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों को आवासों का आवंटन कर चाबियां सौंपी जाएंगी, जिससे हजारों परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026
    Read More

    प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

    September 27, 2026
    Read More

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

    September 27, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026 उत्तराखण्ड

    नई शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता पर विशेषज्ञों ने किया मंथन देहरादून।…

    Read More

    प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

    September 27, 2026

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

    September 27, 2026

    यूकॉस्ट पहुंचे देश के प्रमुख वैज्ञानिक विशेषज्ञ, ‘विज्ञान वाणी’ की पहल को सराहा

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: pahadkikhabaruk@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026

    प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

    September 27, 2026

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

    September 27, 2026
    Most Popular

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.