Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि
  • उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर सचिवालय में अहम बैठक
  • जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान
  • डीएम ने पुत्र के विरुद्ध आरसी जारी कर धनराशि दिलाने के दिए निर्देश
  • शासकीय आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की शिष्टाचार भेंट, सुबोध उनियाल ने युवाओं को दिया मार्गदर्शन
  • रेखा आर्या से मिले Deaflympics पदक विजेता, जापान में उत्तराखंड का नाम किया रोशन
  • नेशनल पैरा ओलंपिक खिलाड़ी की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास; ऑन द स्पॉट डीएम ने एसडीएम को अग्रिम आदेश तक यथा स्थिति बनाए रखने के दिए निर्देश
  • हर चुनौती स्वीकार करने को तैयार हैं महिलाएं : डॉ. मेघा बहुगुणा
  • सहसपुर में एनआरएलएम के तहत ’सखी वन धन केन्द्र’ का विधिवत उद्घाटन
  • उत्तराखण्ड में पशुचिकित्सकों के लिए सात दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
Wednesday, February 11
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान
उत्तराखण्ड

जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarFebruary 10, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

बुजुर्ग हरदीप कौर का 35,000 का पानी बिल 14372 में सेटल; जिला प्रशासन राइफल फंड से जलसंस्थान को किया भुगतान, मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सशक्त माध्यम बना जिला प्रशासन का जनदर्शन

देहरादून दिनांक 10 फरवरी 2026 (सूवि) प्रत्येक सोमवार कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित हो रहे हैं तथा फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण होने से सरकार तथा जिला प्रशासन की कार्यशैली पर जनमानस का भरोसा बढा है। विगत जनता दर्शन कार्यक्रम में सहस्त्रधारा निवासी बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने अपनी व्यथा सुनाते हुए जिलाधिकारी को बताया कि उनका पेयजल बिल 35,000 आ गया है, जिसे वह भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि वह घर में अकेली रहती हैं, आय का कोई स्थायी साधन नहीं है तथा अक्सर बीमार रहती हैं।

बुजुर्ग हरदीप कौर ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने जल कनेक्शन काटने हेतु अनुरोध किया था। इस दौरान कुछ लोग उनके घर आए और रू0 5,000 लेकर चले गए, किंतु कनेक्शन नहीं काटा गया। बाद में जब वह संबंधित कार्यालय पहुंचीं तो जानकारी मिली कि ऐसे किसी कर्मचारी की तैनाती वहां नहीं है। इस प्रकार वह ठगी का भी शिकार हुईं।
बुजुर्ग महिला की पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जल संस्थान से रिपोर्ट तलब करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जल संस्थान द्वारा बुजुर्ग का 27 माह के लंबित 35,000 के पेयजल बिल को संशोधित कर 14,372 में सेटल किया गया। जिलाधिकारी ने बुजुर्ग बीमार महिला की खराब आर्थिक स्थिति देखते हुए राइफल फंड से 14,372 की धनराशि का भुगतान करने के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा यह राशि चेक के माध्यम से जल संस्थान को उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बुजुर्ग महिला को आर्थिक राहत मिल सके।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि भविष्य में वरिष्ठ नागरिकों के प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए तथा ऐसे मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए।उजिला प्रशासन जरूरतमंद एवं असहाय नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है और जनता दर्शन कार्यक्रम आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण का सशक्त माध्यम बना हुआ है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि

February 10, 2026
Read More

उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर सचिवालय में अहम बैठक

February 10, 2026
Read More

डीएम ने पुत्र के विरुद्ध आरसी जारी कर धनराशि दिलाने के दिए निर्देश

February 10, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि

February 10, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि

February 10, 2026 उत्तराखण्ड

राज्य की लाखों महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास को मिलेगी नई दिशा मुख्यमंत्री श्री…

Read More

उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर सचिवालय में अहम बैठक

February 10, 2026

जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान

February 10, 2026

डीएम ने पुत्र के विरुद्ध आरसी जारी कर धनराशि दिलाने के दिए निर्देश

February 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि

February 10, 2026

उत्तराखण्ड में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर सचिवालय में अहम बैठक

February 10, 2026

जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान

February 10, 2026
Most Popular

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थियों को भेजी ₹3 करोड़ 45 लाख 34,500 की धनराशि

February 10, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.