स्कूल ऑफ नर्सिंग के जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा बेस्ट प्रैक्टिस पहल के अंतर्गत एक न्यूट्रिशन प्रैक्टिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत छात्रों ने ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए कैल्शियम युक्त चिकित्सीय आहार (थेराप्यूटिक डाइट) तैयार कर परोसा।
यह कार्यक्रम Shri Mahant Indiresh Hospital में आयोजित किया गया, जहां छात्रों ने न केवल मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया, बल्कि उनके परिजनों को भी कैल्शियम के स्रोत, कार्य एवं लाभ के बारे में जागरूक किया।
छात्रों ने बताया कि कैल्शियम हड्डियों की मजबूती और तेजी से रिकवरी के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस पहल से मरीजों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्कूल ऑफ नर्सिंग की फैकल्टी सदस्यों—सुश्री गरिमा छेत्री, सुश्री निताशा, सुश्री प्रगति रावत एवं सुश्री सिमरन माइकल—के मार्गदर्शन में किया गया।



