रामनगर के एमपी हिन्दू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 98.20% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया।
रामनगर में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में बोर्ड के सभापति एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने परिणाम जारी किए। जबकि देहरादून में शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक कंचन देवराडी ने उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया।
वहीं, इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर की गीतिका पंत व भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
*उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम..
*इंटरमीडिएट के टापर*
*प्रथम*
-गीतिका पंत, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर, 98.0 %
-सुशीला मेहदीरत्ता, भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर, 98.0 %
*द्वितीय*
आर्यन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून 97.80%
*तृतीय*
वंशिका, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर, हरिद्वार 97.00
इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जनपद बागेश्वर कुल 94.81% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
*हाईस्कूल के टापर*
*प्रथम*
-अक्षत गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर, 98.20%
*द्वितीय*
-इशांत कोठारी, एसवीएम इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी 98 %
-भूमिका, जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल 98
*तृतीय*
-योगेश जोशी, विवेकानंद वीएम इंटर कालेज मंडलसेना बागेश्वर 97.80 %
*हाईस्कूल में बालिकाओं में अव्वल*
-भूमिका, जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल 98 %
*अव्वल जिला*
-बागेश्वर जिला 96.98 % के साथ पहले स्थान पर


