मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवनशैली और दृढ़ निश्चय का परिणाम है। पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सतत प्रयासों के बल पर आने वाले समय में नए आयाम स्थापित करेंगे तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगे।
जो विद्यार्थी इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके हैं, वे निराश न हों। असफलता अंत नहीं, बल्कि नए संकल्प और अधिक परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का अवसर होती है। विश्वास रखें, आपका प्रयास अवश्य सफलता में परिवर्तित होगा।


