Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम:
  • *हिमालय से साक्षात्कार करती चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ दून पुस्तकालय में
  • इछाड़ी बांध का विश्व बैंक दल द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना—नव नियुक्त प्रबंध निदेशक के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा
  • डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
  • “क्रोध को करुणा में बदलना ही सबसे बड़ी बहादुरी है।” – विकास कुमार
  • कान्हा शांति वनम में शबद कीर्तन और ध्यान ने सभी धर्मों के लोगों को जोड़ा गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर
  • ICSE की हाईस्कूल एवं ISC इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं: सीएम धामी
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी में सजी विभिन्न पक्षियों की अनोखी दुनिया, छात्रों ने जाना प्रकृति का अनमोल खजाना
  • ग्रीनसेल मोबिलिटी बना रही है भारत के सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक बस नेटवर्क्स में से एक
  • डीएम की सख्ती से जिले में 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी
Friday, May 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » इछाड़ी बांध का विश्व बैंक दल द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना—नव नियुक्त प्रबंध निदेशक के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा
उत्तराखण्ड

इछाड़ी बांध का विश्व बैंक दल द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना—नव नियुक्त प्रबंध निदेशक के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 1, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून। उत्तराखंड में विश्व बैंक की भागीदारी वाली जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा हेतु विश्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय दल, बैंक के वैश्विक निदेशक (जल) श्री सरोज झा के नेतृत्व में, यूजेवीएन लिमिटेड की इछाड़ी बांध परियोजना के निरीक्षण पर पहुंचा। इस दौरान दल ने विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित बांध पुनर्वास एवं सुधार परियोजना (Dam Rehabilitation and Improvement Project-DRIP) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

प्रतिनिधिमंडल में डॉ. सुमिला गुल्यानी (प्रैक्टिस मैनेजर – साउथ एशिया), सुश्री कार्मेन रोजा यी-बतिस्ता (लीड वाटर स्पेशलिस्ट), डेविड मैल्कम लॉर्ड (लीड वाटर स्पेशलिस्ट), मैथ्यूज मुल्लाकल (सीनियर वाटर स्पेशलिस्ट), सुश्री विशाखा झा (वाटर स्पेशलिस्ट) तथा चाबुंगबाम राजगोपाल सिंह (सीनियर वाटर रिसोर्सेज स्पेशलिस्ट) शामिल थे।

यूजेवीएन लिमिटेड के अधिकारियों द्वारा प्रतिनिधिमंडल को इछाड़ी बांध पर DRIP के प्रथम एवं द्वितीय चरणों के अंतर्गत कराए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। दल ने बांध की फाउंडेशन गैलरी का निरीक्षण किया, जिसके रखरखाव एवं प्रबंधन की विशेष सराहना की गई। साथ ही, विभिन्न संरचनाओं पर स्थापित उपकरणों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया, जिसमें टीम पूर्णतः संतुष्ट दिखाई दी।

निरीक्षण के दौरान दायें तट पर कराए गए स्लोप ट्रीटमेंट कार्यों की भी सराहना की गई। टीम ने DRIP के दोनों चरणों के अंतर्गत किए गए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्ध प्रगति को उल्लेखनीय बताया। इसके अतिरिक्त, भूकंप एवं अन्य दैवीय आपदाओं की स्थिति में प्रभावी संचालन हेतु तैयार किए गए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) की प्रस्तुति को सुदृढ़ एवं व्यावहारिक पहल बताया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा सतत विकास के पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

विश्व बैंक के वैश्विक निदेशक (जल) श्री सरोज झा ने विशेष रूप से यूजेवीएन लिमिटेड के नव नियुक्त प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात अल्प अवधि में परियोजनाओं में आई गति, प्रभावी प्रबंधन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली संस्थान की कार्यकुशलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नए नेतृत्व के तहत संगठन ने नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त की है, जो परियोजनाओं की समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त प्रगति में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने यूजेवीएन लिमिटेड की कार्य संस्कृति, तकनीकी दक्षता एवं समर्पित टीम भावना की भी सराहना की तथा इसे अन्य परियोजनाओं के लिए अनुकरणीय बताया।

निरीक्षण के दौरान यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक (परियोजनाएं) सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक (वित्त) सुधाकर बडोनी, अधिशासी निदेशक (जनपद) राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में, प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि यूजेवीएन लिमिटेड भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ DRIP सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त रूप से पूर्ण करेगा तथा राज्य के ऊर्जा क्षेत्र के सतत विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम:

May 1, 2026
Read More

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

May 1, 2026
Read More

“क्रोध को करुणा में बदलना ही सबसे बड़ी बहादुरी है।” – विकास कुमार

May 1, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम:

May 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम:

May 1, 2026 उत्तराखण्ड

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम…

Read More

*हिमालय से साक्षात्कार करती चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ दून पुस्तकालय में

May 1, 2026

इछाड़ी बांध का विश्व बैंक दल द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना—नव नियुक्त प्रबंध निदेशक के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा

May 1, 2026

डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक

May 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम:

May 1, 2026

*हिमालय से साक्षात्कार करती चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ दून पुस्तकालय में

May 1, 2026

इछाड़ी बांध का विश्व बैंक दल द्वारा निरीक्षण, कार्य प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना—नव नियुक्त प्रबंध निदेशक के नेतृत्व की विशेष प्रशंसा

May 1, 2026
Most Popular

राज्य में निर्माण गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम:

May 1, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.