दिनांक 03-05-2026 को “नारद जयंती” के अवसर पर “विश्व संवाद केंद्र, देहरादून” द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस समारोह में आदरणीय श्री शिव प्रकाश जी (राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, भाजपा) को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

अपने उद्बोधन में श्री शिव प्रकाश जी ने बताया कि किस प्रकार नारद देव जी ने एक सच्चे और सार्थक पत्रकार की भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने यह भी बताया कि आज के सोशल मीडिया युग में भी उनके सिद्धांत अत्यंत प्रासंगिक हैं।
उन्होंने अपने विचारों में यह भी उल्लेख किया कि देश को विदेशी प्रभावों से सुरक्षित रखने और सकारात्मक नैरेटिव स्थापित करने के लिए सोशल मीडिया का सदुपयोग अत्यंत आवश्यक है।
मुझे भी उनके प्रेरणादायक विचारों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
CA राजेश्वर पैन्यूली
सह-संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ एवं प्रवक्ता (पैनलिस्ट), भाजपा उत्तराखण्ड



