Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला
  • प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं
  • भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण
  • यूकॉस्ट पहुंचे देश के प्रमुख वैज्ञानिक विशेषज्ञ, ‘विज्ञान वाणी’ की पहल को सराहा
  • मिस उत्तराखंड 2026: ‘मिस ट्रेडिशनल’ में दिखा संस्कृति और स्टाइल का शानदार संगम
  • ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का उल्लेख उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री धामी
  • “आत्मबोध, कर्म और ईश्वर तत्व ही जीवन को सही दिशा देते हैं” — डॉ. रणवीर सिंह
  • फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-9 में फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का शानदार संगम
  • UTU निदेशक भर्ती पर फिर उठे सवाल, 10 बुलाए गए, इंटरव्यू में पहुंचे सिर्फ 6
  • उत्तराखंड के Gen-Z युवाओं को डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत का संदेश—माता-पिता का सम्मान करें, नशे से दूर रहें, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाएं
Monday, September 28
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » पंजाब नेशनल बैंक ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित
उत्तराखण्ड

पंजाब नेशनल बैंक ने 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए अपने वित्तीय परिणाम घोषित

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 5, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून, 05 मई 2026: पंजाब नेशनल बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान ₹16,904 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 1.6% की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ ₹5,225 करोड़ रहा, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के ₹4,567 करोड़ के मुकाबले 14.4% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाता है। वित्त वर्ष 2026 में परिचालन लाभ ₹29,290 करोड़ हो गया जो वित्त वर्ष 2025 के मुक़ाबले वर्ष-दर-वर्ष 9.2% की वृद्धि दर्शाता है। परिचालन लाभ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के ₹6,776 के विरुद्ध वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 10.7% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ ₹7,500 करोड़ था।

आस्तियों पर प्रतिफल वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के 1.02% से 4 आधार अंक बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 1.06% हो गया। सकल गैर-निष्पादित आस्तियां अनुपात (GNPA ratio) 31 मार्च 2025 के 3.95% से वर्ष-दर-वर्ष 100 आधार अंक बढ़कर 31 मार्च 2026 को 2.95% पर आ गया। शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां अनुपात (NNPA ratio) 31 मार्च 2025 के 0.40% से वर्ष-दर-वर्ष 11 आधार अंक बढ़कर 31 मार्च 2026 को 0.29% पर आ गया। प्रावधान कवरेज अनुपात (टीडबल्यूओ सहित) 31 मार्च 2025 के 96.82% से वर्ष-दर-वर्ष 32 आधार अंक बढ़कर 31 मार्च 2026 को 97.14% हो गया। प्रति शेयर बुक वैल्यू वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के ₹103.36 से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में ₹114.77 हो गई, जो 11.0% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाती है।

प्रति शेयर आय वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के ₹3.97 से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में ₹4.55 हो गई, जो 14.6% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि दर्शाती है। कुल वैश्विक कारोबार 31 मार्च 2025 के ₹26.83 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 10.7% बढ़कर 31 मार्च 2026 को ₹29.70 लाख करोड़ हो गया। वैश्विक जमा 31 मार्च 2025 के ₹15.67 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 9.2% की वृद्धि के साथ 31 मार्च 2026 को ₹17.11 लाख करोड़ हो गई। वैश्विक अग्रिम 31 मार्च 2025 के ₹11.17 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 12.7% बढ़कर 31 मार्च 2026 को ₹12.59 लाख करोड़ हो गए। रैम अग्रिम 31 मार्च 2025 के ₹6.03 लाख करोड़ से वर्ष-दर-वर्ष 12.1% बढ़कर 31 मार्च 2026 को ₹6.76 लाख करोड़ हो गए।

सीडी अनुपात 31 मार्च 2026 को 73.6% रहा, जबकि 31 मार्च 2025 को यह 71.3% था। सीआरएआर 31 मार्च 2025 के 17.01% से सुधरकर 31 मार्च 2026 को 17.74% हो गया, जो 73 आधार अंकों की वृद्धि दर्शाता है।

प्रमुख मापदंडों में व्यावसायिक प्रदर्शन  जमा: बचत जमा वर्ष-दर-वर्ष 6.4% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹5,30,321 करोड़ हो गए।  चालू जमा वर्ष-दर-वर्ष 5.6% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹79,294 करोड़ हो गए। कासा जमा वर्ष-दर-वर्ष 6.3% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹6,09,615 करोड़ हो गए। बैंक का कासा शेयर 31 मार्च 2026  तक 37.0% रहा। कुल सावधि जमा 31 मार्च 2026  तक वर्ष-दर-वर्ष 10.9% की वृद्धि के साथ ₹11,01,507 करोड़ हो गए। अग्रिम कुल खुदरा ऋण मार्च 2026  तक वर्ष-दर-वर्ष 8.3% बढ़कर ₹2,80,779 करोड़ हो गया।

कोर खुदरा ऋण में 31 मार्च 2026  तक वर्ष-दर-वर्ष 18.2% की वृद्धि हुई। कोर खुदरा ऋण के अंतर्गत आवास ऋण वर्ष-दर-वर्ष 11.6% बढ़कर ₹1,29,832 करोड़ हो गया। वाहन ऋण वर्ष-दर-वर्ष 35.1% की वृद्धि दर्ज करते हुए ₹35,199 करोड़ तक पहुंच गया। कृषि अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 10.7% बढ़कर ₹1,99,919 करोड़ हो गए। एमएसएमई अग्रिम वर्ष-दर-वर्ष 19.9% बढ़कर ₹1,95,027 करोड़ हो गए।

आस्ति गुणवत्ता : सकल गैर-निष्पादित आस्तियां 31 मार्च 2026  को ₹6,958 करोड़ घटकर ₹37,124 करोड़ हो गई, जो 31 मार्च 2025 को ₹44,082 करोड़ थी । शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां 31 मार्च 2026  को ₹681 करोड़ घटकर ₹3,610 करोड़ हो गईं, जो 31 मार्च 2025 को ₹4,291 करोड़ थीं ।

लाभप्रदता: वित्त वर्ष 2026 के लिए शुद्ध लाभ ₹16,904 करोड़ रहा, जबकि इसी अवधि के लिए परिचालन लाभ ₹29,290 करोड़ तक पहुँच गया। वित्त वर्ष 2026 के लिए कुल आय वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.5% की वृद्धि के साथ ₹1,47,017 करोड़ थी । वित्त वर्ष 2026 के लिए कुल ब्याज आय ₹1,28,223 करोड़ थी और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के लिए ₹32,157 करोड़ थी, जो वर्ष-दर-वर्ष आधार पर क्रमशः 5.3% और 0.5% की वृद्धि दर्शाती है। वित्त वर्ष 2026 के लिए गैर-ब्याज आय वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 15.2% की वृद्धि के साथ ₹18,794 करोड़ थी। वित्त वर्ष 2026 के लिए वैश्विक कुल ब्याज मार्जिन (NIM) 2.57% रहा। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कुल ब्याज व्यय वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.6% से बढ़कर ₹21,776 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2026 में परिचालन व्यय वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2.5% से घटकर ₹31,464 करोड़ रहा और वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 19.0% से घटकर ₹7,042 करोड़ रहा।

पूंजी पर्याप्तता: पूंजी पर्याप्तता अनुपात 31 मार्च 2025 के 17.01% से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 17.74% हो गया, जो 73 आधार अंकों का सुधार दर्शाता है। टियर-I पूंजी 31 मार्च 2025 के 14.05% से बढ़कर 31 मार्च 2026 को 15.15% हो गई (31 मार्च 2026 को सीईटी-I 13.62% और एटी-I 1.53% पर था)। टियर-II पूंजी 31 मार्च 2026 तक 2.59% थी।

दक्षता/उत्पादकता अनुपात: वैश्विक अग्रिम यील्ड वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 7.51% और वित्त वर्ष 2026 में 7.80% रही। वैश्विक जमा लागत वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 5.05% और वित्त वर्ष 2026 में 5.16% हो गई। वैश्विक निवेश यील्ड वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 6.97% और वित्त वर्ष 2026 में 6.87% रही। प्रति कर्मचारी कारोबार 31 मार्च 2025 के ₹26.86 करोड़ से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक ₹29.42 करोड़ हो गया। प्रति शाखा कारोबार 31 मार्च 2025 के ₹253.55 करोड़ से बढ़कर 31 मार्च 2026 तक ₹275.63 करोड़ हो गया। प्रति कर्मचारी शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही  में ₹19.25 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही  में ₹21.91 लाख हो गया। प्रति शाखा शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही  में ₹181.75 लाख से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही  में ₹205.22 लाख हो गया।

प्राथमिकता क्षेत्र की उपलब्धि: प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम 40% के राष्ट्रीय लक्ष्य  से अधिक रहा और यह एएनबीसी का 41.89% है। कृषि अग्रीम 18% के राष्ट्रीय लक्ष्य से अधिक रहा और यह एएनबीसी का 18.09% है। छोटे और सीमांत किसानों को ऋण 10% के राष्ट्रीय लक्ष्य से अधिक रहा और यह एएनबीसी  का 10.53% है। कमजोर वर्गों को ऋण 12% के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार कर गया और यह एएनबीसी का 13.72% है। सूक्ष्म उद्यमों को ऋण 7.50% के राष्ट्रीय लक्ष्य को पार कर गया और यह एएनबीसी का 9.70% है।

 

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026
    Read More

    प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

    September 27, 2026
    Read More

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

    September 27, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026

    पुराना साल: धनेश द्विवेदी

    January 1, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026 उत्तराखण्ड

    नई शिक्षा नीति-2020, कौशल विकास, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता पर विशेषज्ञों ने किया मंथन देहरादून।…

    Read More

    प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

    September 27, 2026

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

    September 27, 2026

    यूकॉस्ट पहुंचे देश के प्रमुख वैज्ञानिक विशेषज्ञ, ‘विज्ञान वाणी’ की पहल को सराहा

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: pahadkikhabaruk@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026

    प्रवासी बुद्धिजीवियों से मुख्यमंत्री धामी का संवाद, साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं

    September 27, 2026

    भारी बारिश के रेड अलर्ट पर यूजेवीएनएल हाई अलर्ट, एमडी अजय कुमार सिंह ने किया परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

    September 27, 2026
    Most Popular

    परिणाम आधारित शिक्षा को लेकर एसजीआरआरयू में शिक्षकों की कार्यशाला

    September 27, 2026

    मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा जनहित में विकास कार्यों को नई गति

    January 1, 2026

    मुख्य सेवक सदन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बस बेड़े में सम्मिलित 112 नई बसों (साधारण/AC – UTC स्मार्ट) को हरी झंडी

    January 1, 2026
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.