तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Vijay इन दिनों अपनी सादगी और अनुशासित कार्यशैली को लेकर देशभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुपरस्टार से राजनीति तक का सफर तय करने वाले विजय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी टेबल पर बैठकर घर से लाया हुआ साधारण टिफिन खाते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि विजय जब भी समय से पहले विधानसभा या सीएम कार्यालय के लिए निकलते हैं, तो घर से भोजन का टिफिन साथ ले जाना नहीं भूलते। उनकी यह आदत लोगों को बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर उनकी सादगी की जमकर सराहना हो रही है।
आम जनता का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी विजय का जमीन से जुड़ा रहना और एक सामान्य व्यक्ति की तरह दिनचर्या अपनाना उन्हें खास बनाता है। यही वजह है कि उनकी कार्यशैली और सरल जीवनशैली लोगों के बीच प्रेरणा का विषय बनती जा रही है।



