Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान
  • घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल
  • योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!
  • उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया
  • बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी: बंशीधर तिवारी
  • Shri Mahant Indiresh Hospital में दुर्लभ और जटिल ट्रॉमा केस का सफल उपचार
  • हरिद्वार दौरे पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal ने किया चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
  • देहरादून में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सिमलास ग्रांट में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
  • धर्मपुर में मतदाता सूची शुद्धिकरण का महाअभियान, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ
  • सिसौना नदी पर लगभग ₹11.41 करोड़ की लागत से बनने वाले 150 मीटर स्पान पुल का शिलान्यास
Tuesday, May 19
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान
उत्तराखण्ड

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMay 19, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

इलाज, शिक्षा और फीस माफी के लिए जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की गुहार, डीएम ने बढ़ाया मदद का हाथ, न घर के कागज, न बिजली बिल- राशन कार्ड के लिए भटक रही तलाकशुदा ममता की पुकार पर डीएम सख्त, डीएसओ से दो दिन में मांगी रिपोर्ट, सिंचाई गूल पर अवैध कब्जे से किसानों की बढ़ी परेशानी, डीएम ने तत्काल तलब की रिपोर्ट, न्याय, राहत और समाधान का संगम बना जन दर्शन, हर समस्या का एक मंच पर मिल रहा समाधान

942fed2e-7e73-48a2-9324-d3b6dfca1227 12f3d760-2911-4e3a-8901-8dcd5efaf9b4
जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित जन मिलन/जन दर्शन कार्यक्रम में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। जनता मिलन में भूमि विवाद, सीमांकन, अवैध कब्जा, भूमि मुआवजा, विद्युत, पेयजल, राशन कार्ड, आर्थिक सहायता समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 300 से अधिक शिकायतें एवं समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता सुनवाई में कई मार्मिक मामले सामने आए। शिवपुरी प्रेमनगर निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनके पुत्र एवं बहू ने उन्हें घर से निकाल दिया है और लगातार धमकियां दी जा रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने भरण-पोषण अधिनियम के तहत वाद दर्ज कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ नागरिक कमल नयन भुटानी ने भाइयों द्वारा संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) को जांच के निर्देश दिए गए।

सभांवाला निवासी शिवानी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मशीन खरीदने के लिए लिए गए ऋण एवं सब्सिडी न मिलने की समस्या और आर्थिक तंगी व व्यवसाय में घाटे के कारण ऋण अदायगी संभव नहीं हो पाने की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। बताया कि तहसील से कुर्की नोटिस जारी किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर महिला को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

राशन कार्ड से जुड़ा एक अनोखा मामला भी जन दर्शन में पहुंचा। तलाकशुदा महिला ममता रानी ने बताया कि भूमि के दस्तावेज और बिजली बिल न होने के कारण उनका राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दो दिवस के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

डालनवाला क्षेत्र के पांच अभिभावकों ने सैसमै पब्लिक स्कूल पर बच्चों को प्रताड़ित करने, पुरानी फीस एकमुश्त वसूलने तथा टीसी जारी न करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधवा समुन पाल ने पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण की शेष किश्त जमा करने में असमर्थता जताई, जिस पर जिलाधिकारी ने रायफल क्लब से आर्थिक सहायता के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार दीपक कॉलोनी निवासी शमशाद ने पैरे के इलाज के लिए, लकवा रोग से ग्रसित विधवा आशा देवी ने उपचार के लिए, एमडीडीए कॉलोनी निवासी विधवा कमला गांधी और बुल्लावाला निवासी विधवा पूर्णिमा देवी ने बेटी की पढ़ाई व फीस माफी हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। विधवाओं एवं जरूरतमंदों द्वारा इलाज, शिक्षा और फीस माफी हेतु आर्थिक सहायता की मांग पर जिलाधिकारी ने नंदा-सुनंदा एवं रायफल क्लब में आवेदन प्रस्तुत करने को कहा गया।

फतेहपुर ग्रांट में सिंचाई गूल पर अवैध कब्जा कर दीवार निर्माण से सिंचाई बाधित होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को 23 मई तक कार्रवाई कर आख्या देने के निर्देश दिए। हिमज्योति एन्कलेव में चार वर्षों से संचालित अवैध डेयरी से क्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत पर नगर निगम देहरादून को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत लिस्ट्राबाद ग्रांट में घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए वाहन उपलब्ध न होने पर मुख्य विकास अधिकारी को सीएसआर मद से कूड़ा वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। तहसील कालसी के ग्राम गडोग सकरोल में भूमि अभिलेखों की विसंगतियों के कारण जाति एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्या पर एसडीएम कालसी को 25 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

चकराता ब्लॉक के ग्राम पंचायत कान्डोई भरम में क्षतिग्रस्त पैदल पुलिया की समस्या पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायत अधिकारी के बार-बार तबादलों से विकास कार्य प्रभावित होने की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी।

कारगीग्रांट निवासी संजय कुमार बरमोला ने एमडीडीए द्वारा आयुक्त गढ़वाल एवं अध्यक्ष एमडीडीए के आदेशों का अनुपालन न किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए अधिकारियों को एटीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं वरिष्ठ नागरिक नीता कुकरेती ने मोहकमपुर कलां स्थित अपनी भूमि के सीमांकन की मांग उठाई।

जन दर्शन में नेशनल हाईवे के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा संबंधी प्रकरण भी पहुंचे, जिस पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। डीएल रोड पर दिलाराम बाजार से नालापानी चौक तक सार्वजनिक परिवहन सुविधा बहाल करने तथा पूर्व में संचालित सिटी बस सेवा दोबारा शुरू कराने की मांग पर जिलाधिकारी ने आरटीओ को तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

जनता मिलन कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी(वि.रा) केके मिश्रा, अपर आयुक्त नगर निगम प्रवीण कुमार, एसडीएम स्मृता परमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम अपर्णा ढ़ौडियाल, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!

May 19, 2026
Read More

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया

May 18, 2026
Read More

बोली-भाषा का संवर्द्धन और बच्चों को नैतिक संस्कार देने जरूरी: बंशीधर तिवारी

May 18, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026 उत्तराखण्ड

इलाज, शिक्षा और फीस माफी के लिए जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता की गुहार, डीएम ने…

Read More

घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल

May 19, 2026

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!

May 19, 2026

उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात और पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया

May 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026

घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल

May 19, 2026

योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, बिना ड्राइवर पटरी पर दौड़ी ट्रेन!

May 19, 2026
Most Popular

मशीन खरीदी, सब्सिडी अटकी, ऊपर से कुर्की का नोटिस, महिला की परेशानी का डीएम ने लिया संज्ञान

May 19, 2026

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.