उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ पैदल मार्ग से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक यात्री और घोड़ेवाले के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है, जिसमें यात्री द्वारा घोड़ेवाले के साथ मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास भी किया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की पुष्टि और घटना की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी चारधाम यात्रा के दौरान एक महिला द्वारा कथित तौर पर धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लगातार वायरल हो रहे ऐसे वीडियो यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।



