Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित
  • पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
  • भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए
  • मालसी रेंज में चला स्वच्छता अभियान, वन विभाग ने पर्यटकों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील
  • भाजपा ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को सौंपी राष्ट्रीय संयोजक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेदारी
  • विश्व पर्यावरण दिवस: यूजेवीएन का वृक्षारोपण और जन-जागरूकता अभियान बना प्रेरणा का केंद्र
  • सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता अभिमुखीकरण कार्यक्रम
  • अंतरराष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए देहरादून के वैज्ञानिक!
  • एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग
Saturday, June 6
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » विश्व पर्यावरण दिवस: यूजेवीएन का वृक्षारोपण और जन-जागरूकता अभियान बना प्रेरणा का केंद्र
उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस: यूजेवीएन का वृक्षारोपण और जन-जागरूकता अभियान बना प्रेरणा का केंद्र

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 5, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूजेवीएन लिमिटेड का व्यापक वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता अभियान।

“एक वृक्ष दस पुत्रों के समान” के संदेश के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसामान्य में पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निगम के विभिन्न कार्यालयों, परियोजना स्थलों, विद्युत गृहों, आवासीय परिसरों एवं परियोजना क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

यूजेवीएन लिमिटेड मुख्यालय ‘उज्ज्वल’ में प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह के निर्देशन में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक परियोजनाएं श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक श्री सुधाकर बडोनी एवं श्री आशीष जैन, महाप्रबंधक श्री भरत भारद्वाज, श्री के.के. जायसवाल, श्री नीरज जैन तथा श्री राजेश मैखुरी सहित निगम के अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस विशेष तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारी जीवनशैली, सामाजिक उत्तरदायित्व और कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रदेशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्षारोपण को एक जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का दायित्व भी समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में वृक्षों के महत्व को रेखांकित करते हुए प्राचीन संस्कृत उक्ति
“दशकूपसमा वापी, दशवापीसमो ह्रदः।दशह्रदसमो पुत्रो, दशपुत्रसमो द्रुमः॥”
का उल्लेख करते हुए कहा कि हम प्राचीन काल से ही मानते हैं कि दस कुओं के बराबर एक बावड़ी, दस बावड़ियों के बराबर एक सरोवर, दस सरोवरों के बराबर एक पुत्र और दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। उन्होंने कहा कि यह श्लोक भारतीय संस्कृति में प्रकृति और वृक्षों के प्रति आदर एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। वृक्ष केवल जीवनदायी ऑक्सीजन ही प्रदान नहीं करते, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन, जलवायु संतुलन तथा पर्यावरणीय स्थिरता के आधार स्तंभ भी हैं। इसलिए “एक वृक्ष दस पुत्रों के समान” का संदेश आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक एवं प्रेरणादायी हो गया है।

श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील हिमालयी राज्य में पर्यावरण संरक्षण का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में कार्यरत होने के नाते यूजेवीएन लिमिटेड सतत विकास, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा अवसंरचना के विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। निगम द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, ताकि समाज में प्रकृति के प्रति सकारात्मक चेतना विकसित हो सके।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह अभियान केवल वृक्षारोपण कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व, जनभागीदारी और हरित भविष्य के निर्माण का एक सशक्त संदेश है। यूजेवीएन लिमिटेड भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए ऐसे जनहितकारी और प्रेरणादायी प्रयास निरंतर जारी रखेगा।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026
Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित

June 5, 2026
Read More

पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी

June 5, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026
Don't Miss
उत्तराखण्ड

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून। जौनसार-बावर के कोरुवा गांव निवासी एवं पूर्व सीबीएसई संयुक्त सचिव डॉ. रणवीर सिंह तोमर…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित

June 5, 2026

पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी

June 5, 2026

भीमताल नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाए

June 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

जौनसार के डॉ. रणवीर सिंह तोमर बने GMVN के निदेशक, क्षेत्र में खुशी की लहर

June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा अभियान संचालित

June 5, 2026

पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी

June 5, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.