Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
  • वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप
  • गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
  • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: CM धामी ने बुनकरों का किया सम्मान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं का CM धामी ने किया सम्मान, बोले- खिलाड़ियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, मसूरी रोड पर निर्माण सील
  • हाईकोर्ट परिसर को लेकर स्थिति स्पष्ट, बेलबाबा के पास होगा निर्माण; गौलापार का उल्लेख था त्रुटिवश
  • धामी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 15 अहम फैसले मंजूर
  • देवप्रयाग–पौड़ी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश
  • बारिश में बछड़े को जन्म देने वाली बीमार गाय का नगर निगम ने किया सफल रेस्क्यू
Saturday, August 8
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026
उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 9, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री केदार सिंह स्टेडियम, नागथात, देहरादून में आयोजित जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री केदार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने समरजेंस मोटर मार्ग का चौड़ीकरण व डामरीकरण, प्राथमिक विद्यालय नागथात को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने, वि.ख. चकराता के बागी -खेड़ा -कोटा- तपलाड मार्ग में यमुना नदी पर 60 मीटर स्पान पुल, चकराता के क्यारापुल – डामटा – म्यूँडा मोटर मार्ग के कि.मी. 22 से छामरी एवं जाखणी तक मोटर मार्ग, विकासखंड कालसी के अंतर्गत ग्राम सकरोल से ग्राम भोड़ा-भालनू एवं उटेल होते हुए द्वितीय सिद्धपीठ श्री महासू महाराज थैना तक मोटर मार्ग , वि.ख. चकराता के अंतर्गत ग्राम खबऊ के अन्तर्गत खेड़ा रमारका- कुन्ना – बुराष्टी में यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना, वि.ख. चकराता के जगथान बुरायला मार्ग से ग्राम उदांवा तक सडक निर्माण को PMGSY में प्रस्तावित किए जाने एवं क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए द्वीना से बिसोई खुना अलमान तक नए संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने श्री महासू देवता को नमन करते हुए कहा कि जौनसार बावर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति पिछले 33 वर्षों से इस उत्सव के माध्यम से धरोहर को बचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा जौनसार भाबर प्राकृतिक सुंदरता के साथ अपनी मेहनतकश, सरल और स्वाभिमानी जनता के लिए जाना जाता है। यहां की लोक संस्कृति, एकता की भावना को बढ़ावा एवं भविष्य की पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि जौनसार के रासो की थाप, हारूल की गूंज और बौंद जैसी महान परंपराएं उत्तराखण्ड, के साथ पूरे देश का गौरव हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा और समग्र विकास के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। देश में जनजातीय समुदायों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, वन धन योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन जैसी अनेक योजनाएं लागू की गईं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव के माध्यम से संस्कृति व विरासत को एक मंच देने का प्रयास किया है। सरकार ने प्रतिवर्ष जनजातीय खेल महोत्सव आयोजित करने का भी निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 जनजातीय गांवों को चिन्हित किया है। जिसके तहत इन गांवों में सड़क, बिजली, पानी और इंटरनेट जैसी हर बुनियादी सुविधा पहुंचाकर इनका कायाकल्प करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कालसी, मेहरावना, बाजपुर और खटीमा में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जनजातीय बच्चों को निःशुल्क विश्वस्तरीय आवासीय शिक्षा की सुविधा मिल रही है। बाजपुर और चकराता में भी नए एकलव्य आवासीय विद्यालयों का निर्माण कार्य जारी है। जनजातीय समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए सरकार, प्राथमिक स्तर से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक छात्रवृत्ति भी प्रदान कर रही है। शैक्षिक विकास के लिए वर्तमान में 16 राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समुदाय की बेटियों के विवाह के लिए ₹ 50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जनजातीय शोध संस्थान के लिए 1 करोड़ रुपये के कॉर्पस फंड की स्थापना की गई है। चकराता के विकास के लिए राज्य सरकार ने लगभग ₹ 39 करोड़ की 56 योजनाओं को मंजूरी दी थी। इनमें से 51 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष 5 योजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पूरे क्षेत्र की सड़कों को मजबूत करने के लिए ₹ 1,300 करोड़ से अधिक की योजनाओं पर काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 707 और 707A का चौड़ीकरण युद्धस्तर पर जारी है। कालसी-चकराता मार्ग पर जजरेड के पास भूस्खलन की समस्या का स्थायी समाधान किया जा रहा है। न्यू चकराता टाउनशिप हय्यो डांडा पंपिंग योजना पर लगभग ₹ 229 करोड़ की लागत से काम चल रहा है। जिससे भविष्य में पानी की कभी कमी नहीं होगी। श्री महासू देवता मंदिर परिसर के भव्य विकास के लिए ₹ 120 करोड़ के ऐतिहासिक मास्टर प्लान पर विकास कार्य भी गतिमान है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

August 7, 2026
Read More

वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप

August 7, 2026
Read More

गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

August 7, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

August 7, 2026 उत्तराखण्ड

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी ने…

Read More

वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप

August 7, 2026

गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

August 7, 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: CM धामी ने बुनकरों का किया सम्मान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

August 7, 2026

वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप

August 7, 2026

गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

August 7, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.