Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
  • वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप
  • गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश
  • राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: CM धामी ने बुनकरों का किया सम्मान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं का CM धामी ने किया सम्मान, बोले- खिलाड़ियों ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव
  • एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर, मसूरी रोड पर निर्माण सील
  • हाईकोर्ट परिसर को लेकर स्थिति स्पष्ट, बेलबाबा के पास होगा निर्माण; गौलापार का उल्लेख था त्रुटिवश
  • धामी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 15 अहम फैसले मंजूर
  • देवप्रयाग–पौड़ी सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, घायलों के त्वरित उपचार के दिए निर्देश
  • बारिश में बछड़े को जन्म देने वाली बीमार गाय का नगर निगम ने किया सफल रेस्क्यू
Saturday, August 8
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
उत्तराखण्ड

मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJune 9, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव निस्तारण कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश, नदी-नालों की सफाई पर विशेष जोर, जलभराव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों की त्वरित एवं स्थायी समाधान हेतु डीएम ने विभागों दिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश

8dbe4f3f-688d-4f67-8df6-74b2e6788ac0

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में प्री-मानसून एवं मानसून सीजन के दौरान जनपद में जलभराव की समस्या तथा उसके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वित रूप से कार्य करते हुए जलभराव की समस्या का शार्ट टर्म निस्तारण के साथ स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद के देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी एवं विकासनगर क्षेत्रों में कुल 61 ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां मानसून के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। इनमें रिस्पना क्षेत्र, आईटी पार्क, आईएसबीटी सहित अन्य संवेदनशील स्थान शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, नगर निकायों एवं नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक जलभराव स्थल के लिए शॉर्ट टर्म एवं स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत प्रदान करने हेतु अस्थायी व्यवस्थाओं के साथ-साथ समस्या के स्थायी समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा अन्य संबंधित विभागों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले जलभराव स्थलों के समाधान हेतु कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करे।
उन्होंने नगर निगम एवं समस्त नगर निकायों को निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व नदी-नालों, बरसाती नालों एवं जल निकासी तंत्र की व्यापक सफाई अभियान चलाते हुए कार्य पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जल निकासी मार्गों में किसी प्रकार का अवरोध नहीं रहना चाहिए, जिससे वर्षा जल का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित हो सके।
बैठक में आईटी पार्क क्षेत्र में लगातार जलभराव की समस्या पर विशेष चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव निस्तारण के लिए स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यों के भुगतान हेतु जिला योजना से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही रिस्पना पुल के पास जलभराव की समस्या एवं निस्तारण के साथ ही नगर निगम, लोनिवि के अधिकारियों से निरीक्षण कर संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत जिला प्रशासन पूर्ण संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। सभी विभाग मानसून अवधि के दौरान सतर्कता बरतते हुए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करें तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जाए तथा संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर जनधन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। जिला प्रशासन द्वारा मानसून अवधि में जलभराव एवं आपदा संबंधी घटनाओं पर सतत निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

August 7, 2026
Read More

वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप

August 7, 2026
Read More

गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

August 7, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
उत्तराखण्ड

खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

August 7, 2026 उत्तराखण्ड

हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर पार्टी ने…

Read More

वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप

August 7, 2026

गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

August 7, 2026

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: CM धामी ने बुनकरों का किया सम्मान, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

August 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

खड़गे के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, हल्द्वानी में कांग्रेस नेताओं ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

August 7, 2026

वन विभाग का औचक निरीक्षण, हरिद्वार में लीसा डिपो सीज, ऋषिकेश इकाई मिली नियमों के अनुरूप

August 7, 2026

गौलापार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण कार्यों की CM धामी ने की समीक्षा, तय समय में काम पूरा करने के निर्देश

August 7, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.