हल्द्वानी। उत्तराखंड हाईकोर्ट के प्रस्तावित नए परिसर के स्थान को लेकर बनी असमंजस की स्थिति अब समाप्त हो गई है। न्याय विभाग ने संशोधित प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट का नया परिसर रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के समीप, तराई केंद्रीय वन प्रभाग, रुद्रपुर की भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा।
विभाग के अनुसार, पहले जारी प्रेस नोट में गौलापार का उल्लेख तकनीकी त्रुटि के कारण हो गया था, जिससे भ्रम की स्थिति बनी। संशोधित प्रेस नोट में सही स्थान का उल्लेख कर स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, 31 मई 2023 को राज्य मंत्रिमंडल ने हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया था। शुरुआत में 26.08 हेक्टेयर वन भूमि चिन्हित की गई थी, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय की अतिरिक्त आवश्यकता को देखते हुए भूमि का प्रस्ताव संशोधित किया गया। अब मंत्रिमंडल ने नए परिसर के निर्माण के लिए 30 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है।
टैग:
#HighCourt #Haldwani #BelBaba #Lamachaur #Uttarakhand #Cabinet #Rudrapur #UttarakhandNew



