दिल्ली के कालकाजी मंदिर घूमने गई एक नाबालिग से कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर नाबालिग को अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।




