बिहार के सुपौल में पुलिस और कॉपीराइट विभाग की संयुक्त टीम ने जहलीपट्टी के वार्ड-8 में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने गुलाब जल और पैकिंग से जुड़ी बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की। मामले में ब्रह्मदेव साह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#Supaul #BiharNews #FakeProducts #CrimeNews #PoliceRaid




