देहरादून। होटल शाहंशाही रिजॉर्ट में फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक सीजन-9 का भव्य आयोजन किया गया। सोनम शाह और शेखर चौधरी द्वारा आयोजित इस फैशन शो में फैशन, ग्लैमर और प्रतिभा का शानदार संगम देखने को मिला। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 80 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गेस्ट विशाखा कंवर की विशेष मौजूदगी रही, जबकि जूरी पैनल में दिव्या सोनी और कवलजीत कौर शामिल रहीं। नितिन ठाकुर ने Mr. देहरादून, संजय कुमार ने Mr. हिमाचल, सुनील ने Mr. यू.पी. और दीपली ठाकुर ने Miss देहरादून का खिताब हासिल किया। किड्स कैटेगरी में कबीर और नित्या विजेता रहे।
पूनम आर्या ने सोनम शाह को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान चतुर्मासी चेतना की संपादक पूनम आर्या ने फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक की आयोजक सोनम शाह को इंटरव्यू फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान के जरिए फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को मंच देने के उनके प्रयासों की सराहना की गई। सम्मान का यह पल कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में शमा शेख, सलोनी और कोमल थापा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने कहा कि फॉरेवर लक्ज़री फैशन वीक का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।




