
देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने शनिवार को लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रदेश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने राज्य की संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल के विभिन्न कार्यक्रमों में दिए गए संबोधनों को संकलित कर ‘आत्मा के स्वर’ नामक पुस्तक प्रकाशित की गई है। इस पुस्तक में विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों और दीक्षांत समारोहों सहित कुल 108 प्रमुख संबोधनों को शामिल किया गया है।
#Uttarakhand #SatpalMaharaj #Governor #Dehradun #UttarakhandNews





