देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने मामले को संवेदनशील बताते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के जरिए सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने दो साल तक साथ रहने के बाद अब आरोप लगाए जाने के समय पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी के राजनीतिक फायदे के लिए किसी भी गुनाह को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। मामले में तथ्यों और आरोपों की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।




