Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
  • सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश
  • उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक ‘दो बूंद’
  • उत्तराखंड ने खोया एक और वीर सपूत: जम्मू-कश्मीर में तैनात ITBP जवान कृष्ण चंद्र अटवाल का आकस्मिक निधन
  • अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: चायखान-बेगानिया मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, कई लोगों की मौत, घायलों को एयरलिफ्ट किया गया
  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर
  • सितारगंज में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
  • VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Tuesday, June 30
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का जेल ही ठिकाना बनेगा : सीएम धामी
उत्तराखण्ड

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों का जेल ही ठिकाना बनेगा : सीएम धामी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarSeptember 28, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

प्रशासन के सामने 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक कांड एक गंभीर चुनौती बनकर सामने आया। पेपर लीक कांड ने न केवल हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में डाल दिया है, बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की स्वच्छ छवि और सरकार की साख पर भी करारा धक्का लगाया । सीएम धामी ने इस चुनौती को “पेपर जिहाद” करार देते हुए अब निर्णायक मिशन का एलान किया है। लेकिन इस घटना ने यह भी साफ कर दिया है कि सिस्टम की दीवारें अभी उतनी मजबूत नहीं हुई हैं जितनी जनता अपेक्षा कर रही थी। यही वजह है कि विपक्ष ने इसे सरकार की छवि पर धब्बा बताया और अब यह मुद्दा दिल्ली भी पहुंचा । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेपर लीक की हर पिछली घटना पर त्वरित कार्रवाई की थी और दावा किया था कि उत्तराखंड से नकल माफिया की जड़ें काट दी गई हैं। लेकिन 21 सितंबर की घटना ने उन तमाम दावों को सवालों के घेरे में ला दिया है।
यह सिर्फ एक परीक्षा का मामला नहीं रहा, बल्कि सरकार की साख और भरोसे का संकट बन गया है। जिस समय धामी सरकार आपदा प्रबंधन में जुटी थी, ठीक उसी दौरान इस तरह की वारदात होना जनता के लिए यह संदेश देता है कि माफिया अब भी सक्रिय हैं और सिस्टम को भीतर से खोखला कर रहे हैं। धामी सरकार ने इस मसले को हल्के में न लेने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने तुरंत मुख्य सचिव आनंद वर्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, देहरादून के तेजतर्रार डीएम सविन बंसल ऐ एसएसपी अजय सिंह को निर्देश दिए हैं कि पूरे नेटवर्क को उजागर कर कठोर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री को भरोसा है कि इन वरिष्ठ अफसरों का अनुभव और ईमानदारी इस संगठित गिरोह की कमर तोड़ने में मदद करेगी। लेकिन सवाल यह भी है कि जब इतने सख्त आदेश पहले से लागू थे, तब यह घटना कैसे हो गई? यही वजह है कि आलोचकों का कहना है कि सिस्टम में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। पेपर लीक कांड की आंच अब राज्य की सीमाओं से निकलकर दिल्ली तक पहुंच गई है।राजनीतिक रूप से भी इस मसले ने तूल पकड़ लिया है। विपक्ष लगातार सरकार पर हमला बोल रहा है और मांग कर रहा है कि दोषियों को केवल पकड़ा ही न जाए, बल्कि कठोर सजा भी मिले ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हिमाकत न कर सके। एसआईटी की गठन, तकनीकी निगरानी, कड़े प्रशासनिक नियंत्रण और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई को लेकर सीएम धामी ने आश्वासन दिया है।

यह सिर्फ कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं बल्कि युवाओं की मेहनत और भविष्य की रक्षा का सवाल है। उत्तराखंड में नकल और पेपर माफियाओं के दिन लद चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को अब जेल ही ठिकाना बनेगा। एसआईटी की तेज जांच से हर गुनहगार को बेनकाब कर सख्त सजा दी जाएगी। सीएम धामी युवाओं को न्याय और पारदर्शिता देने के अपने वादे पर अडिग हैं। धामी सरकार का लक्ष्य अब सिर्फ दोषियों को पकड़ना नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और अभेद्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने इस विशेष जांच टीम को सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में काम करने का आदेश दिया है, ताकि निष्पक्षता पर कोई सवाल न उठ सके। इस टीम के साथ-साथ मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक भी सीधे रिपोर्ट ली है। प्रदेश के मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई गई है, और वह इस जांच को एक महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी, और यदि कोई अधिकारी दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक ने न केवल युवाओं के सपनों को तोड़ा है बल्कि धामी सरकार की छवि पर भी गहरी चोट पहुंचाई है। इस पेपर लीक कांड में कई सवाल अब तक अनसुलझे हैं, जिनका जवाब किसी के पास नहीं है। इनमें सबसे बड़ा सवाल यह है कि मोबाइल एक्जाम सेंटर के भीतर कैसे पहुंचा।आयोग का दावा था कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी हो रही थी। नियम स्पष्ट थे कि एडमिट कार्ड, पेन, पैसे और गाड़ी की चाबी के अलावा कुछ भी अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा। अंगूठी और चेन तक बाहर रखवाई जा रही थी। फिर भी हरिद्वार के बहादरपुर जट गांव स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज से पेपर मोबाइल के जरिए बाहर भेजा गया। सबसे बड़ा सवाल यही है जब इतनी सख्ती थी, तो मोबाइल सेंटर के भीतर कैसे पहुंच गया? अब सबकी नजरें मुख्यमंत्री और उनके शासन पर हैं। क्या विशेष जांच टीम की पड़ताल और कठोर कार्रवाई से जनता का भरोसा लौटेगा, या फिर यह मुद्दा धामी सरकार की राजनीति और साख के लिए संकट बन जाएगा, यही आने वाला समय तय करेगा।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद राजधानी देहरादून में सैकड़ों युवाओं ने सड़कों पर उतरकर धामी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। राजधानी के गांधी पार्क से घंटाघर तक निकाले गए जुलूस में शामिल अभ्यर्थियों और बेरोजगार युवाओं ने कहा कि उन्होंने सालों मेहनत की, रात-दिन पढ़ाई की, लेकिन पेपर लीक की वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया।प्रदर्शन के दौरान कई बार पुलिस और युवाओं के बीच नोकझोंक भी हुई। युवाओं ने विधानसभा घेरने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। युवाओं का कहना था कि सरकार हर बार “कड़े कदम” उठाने का दावा करती है, लेकिन नकल माफिया बार-बार सक्रिय होकर भर्ती परीक्षाओं को कलंकित कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने युवाओं के समर्थन में उतरते हुए धामी सरकार पर तीखे सवाल उठाए हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार नकल माफियाओं पर सिर्फ दिखावटी कार्रवाई करती है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि इस पूरे घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) या उच्च न्यायालय की निगरानी में कराई जाए। युवाओं का आरोप है कि जब मुख्यमंत्री धामी खुद इस मामले को “पेपर जिहाद” कह चुके हैं, तब सरकार को यह भी बताना चाहिए कि आखिर माफिया किसकी शह पर बार-बार सक्रिय हो जाते हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि मामले की विशेष जांच टीम काम कर रही है और एक महीने के भीतर जांच पूरी करने का प्रयास होगा। वहीं उत्तराखंड सरकार ने पेपर लीक केस की जांच के लिए एसआईटी बनाई है। लेकिन युवाओं का कहना है कि एसआईटी का रिकॉर्ड भरोसेमंद नहीं है। पिछले 9 बड़े मामलों में से 8 में न तो दोषियों को सजा हुई और न ही जांच पूरी हुई।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

June 30, 2026
Read More

सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश

June 30, 2026
Read More

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

June 30, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

June 30, 2026 उत्तराखण्ड

1e26d96a-8d94-4d59-84b9-5720e131c624 d00ddca0-b0ed-41b4-ab3c-0a5a4d42b5f7 3aeb009d-3be2-4db8-8c61-36180f8e5aaa देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण और…

Read More

सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश

June 30, 2026

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

June 30, 2026

उत्तराखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक ‘दो बूंद’

June 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

June 30, 2026

सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश

June 30, 2026

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

June 30, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.