देश को यदि बचाना है तो l
वोट का अधिकार अपनाना सीखो ll
भ्रष्टाचारी सब हट जाएंगे l
देशभक्तों को पहचाना सीखो ll
मुफ्त की सुविधाओं का l
लालच त्याग कर l
मेहनत से कमाना सीखो ll
फंसो न इनके झूठे वादों में l
दोगला चरित्र इनका जानना सीखो ll
धर्म के नाम पर बांट रहे हैं. l
तुम संविधान की मानना सीखो ll
अपनी एकता के बल पर l
तख्त इनका पलटाना सीखो ll
लूट रहे हैं मिलकर देश को. l
इनसे देश बचाना सीखो ll
राजनीति की अंधी गलियों में. l
क्रांति की ज्योति जलाना सीखो ll

उत्तराखंड देहरादून



