
राष्ट्रीय स्तर के बड़े कलाकारों का हमारे क्षेत्र में आना केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारे युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जिससे वे अपनी प्रतिभा और कलाकारी के दम पर देश-विदेश में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना सकें।
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देवभूमि उत्तराखंड अब न सिर्फ़ पर्यटन, बल्कि फिल्म और कला जगत के लिए भी एक आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है।



