
इस विशेष सत्र में पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
International Sanskrit Conference के अंतर्गत “भारतीय ज्ञान परम्परा एवं वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” विषय पर विस्तृत विमर्श हुआ।
सम्मेलन में संस्कृत की समृद्ध विरासत, उसके वैज्ञानिक आयाम तथा विश्व बौद्धिक धरोहर में उसके योगदान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए गए।



