Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता
  • यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड
  • यू-कॉस्ट की POSH समिति ने डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में आयोजित की जागरूकता कार्यशाला
  • गांवों में रोजगार का मजबूत माध्यम बन रहे होम स्टे: सीएम धामी
  • सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, कुंभ की तैयारियों पर कही बड़ी बात
  • आईएसबीटी का होगा कायाकल्प, 27.50 करोड़ के विकास कार्य अंतिम चरण में
  • देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
  • मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण
  • किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल
उत्तराखण्ड

कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarDecember 19, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

राज्य निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हाई पावर कमेटी से शीघ्र निर्णय का आश्वासन

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय देहरादून में सचिव, माननीय मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह बैठक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर सचिव महोदय के कक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा भविष्य की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव महोदय ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 में हुए संशोधन से संबंधित विषयों के समाधान हेतु एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जा चुका है, जो राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर शीघ्र निर्णय लेते हुए निगमों के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।

बैठक में उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के साथ-साथ विशेष श्रेणी के चालक, परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों को भी नियमितीकरण नियमावली में सम्मिलित किए जाने का विषय प्रमुखता से उठाया गया। इस पर सचिव महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि यह प्रस्ताव भी हाई पावर कमेटी के विचाराधीन है तथा इस संबंध में लगभग एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया।

*प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी का बयान*
प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने कहा कि सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के साथ हुई यह बैठक राज्य निगम कर्मचारियों के लिए अत्यंत सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली रही है। वर्षों से संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी सीमित सुविधाओं में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। हाई पावर कमेटी के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ना कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम है। महासंघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार शीघ्र निर्णय लेकर कर्मचारियों को स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

*प्रदेश महामंत्री नन्द लाल जोशी का बयान*
प्रदेश महामंत्री नन्द लाल जोशी ने कहा कि महासंघ लगातार लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की समस्याएं सरकार के समक्ष रखता आ रहा है। सचिव महोदय द्वारा दिया गया आश्वासन सकारात्मक संकेत है। यदि तय समय सीमा में निर्णय होते हैं, तो यह राज्य निगम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा। महासंघ को सरकार की मंशा पर भरोसा है। बैठक में प्रतिनिधि मंडल की ओर से नन्द लाल जोशी, रविनन्दन कुमार, ओकार सिंह, मनोज कुमार, कुनालंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सचिव, माननीय मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

 

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

    September 22, 2026
    Read More

    यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

    September 22, 2026
    Read More

    यू-कॉस्ट की POSH समिति ने डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    September 22, 2026
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

    January 21, 2025
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

    September 22, 2026 उत्तराखण्ड

    नैनीताल, 22 सितंबर 2026। नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर…

    Read More

    यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

    September 22, 2026

    यू-कॉस्ट की POSH समिति ने डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    September 22, 2026

    गांवों में रोजगार का मजबूत माध्यम बन रहे होम स्टे: सीएम धामी

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, सीएम धामी ने कहा- विकास के साथ विरासत का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता

    September 22, 2026

    यूजेवीएनएल के एमडी अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

    September 22, 2026

    यू-कॉस्ट की POSH समिति ने डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में आयोजित की जागरूकता कार्यशाला

    September 22, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.