आज नैनीताल जनपद के रातीघाट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में जन समस्याओं की सुनवाई की। जनता की अपेक्षाओं और विश्वास को देख कर मन में और अधिक संकल्प शक्ति जागृत हुई।

लोगों ने सड़क, पेयजल, स्कूल मरम्मत, राशन कार्ड आदि से जुड़ी समस्याएँ साझा कीं, जिनमें से कई मामलों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर कराया।
सरकार का उद्देश्य यही है कि विकास और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे हर व्यक्ति तक पहुँचे — प्रदेश का हर नागरिक आत्मनिर्भर व सशक्त बने। महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, क्योंकि इन्हीं की प्रगति से प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में मा.विधायक नैनीताल श्रीमती Sarita Arya जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी, श्री रविंद्र बाली जी, मंडल अध्यक्ष श्री नीरज बिष्ट जी, श्री दिनेश आर्य जी, श्री नवीन वर्मा जी, श्री दिलीप बोहरा जी, श्री घनश्याम बिष्ट जी, श्री प्रताप बोहरा जी, श्री बहादुर जलाल जी, श्री सोबन बिष्ट जी और श्री राजेंद्र कैड़ा जी सहित अनेक गणमान्य व हजारों लोग उपस्थित रहे I



