मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों के खिलाफ अपने सख्त रुख को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। प्राधिकरण ने आज प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील कर दिया। यह कार्रवाई उन लोगों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो नियमों को ताक पर रखकर अवैध निर्माण कर रहे हैं। अभियान के तहत आकाश दीप भारद्वाज एवं अनीता वर्मा द्वारा किए गए अवैध व्यावसायिक निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इस दौरान सहायक अभियंता राजेन्द्र बहुगुणा, अवर अभियंता मुनेश राणा, विजय सिंह एवं सुपरवाइजर सहित एमडीडीए की पूरी टीम मौके पर मौजूद…
Author: Pahad ki Khabar
31 अगस्त को गणपति की विदाई कर किया जाएगा विसर्जन एनडीए-सीडीएस एग्जाम में सफलता के लिए माँगा आशीर्वाद देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी में गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के साथ विराजे गजानन। डीडीए में पांच दिन चलने वाले गणेश महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक संदीप गुप्ता ने गणपति से सभी के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की अनन्त बधाई एवं शुभकामनाएं और भगवान श्री गणेश हम सभी के जीवन से विघ्नों को हर कर अपनी असीम कृपा प्रदान करें। साथ ही उन्होंने 14 सितंबर को होने…
उत्तरांचल प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य वरिष्ठ पत्रकार स्व. जगमोहन सेठी के परिजनों एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जगमोहन सेठी स्मृति संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. सेठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने से हुई। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि स्व. सेठी अपनी सशक्त और बेबाक लेखनी के धनी थे। उन्होंने कहा कि स्व. सेठी ने अपनी पत्रकारिता के दौर में ‘न किसी से दोस्ती, न किसी से…
देहरादून : भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ सह संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर सभी की भलाई और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कहा कि सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भक्ति और आस्था से परिपूर्ण यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। कहा कि “मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूँ कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!” सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने आगे कहा, “विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व ‘श्री गणेश चतुर्थी’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई…
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यापारियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों को स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त प्रयास है।उन्होंने कहा कि जब हम अपने देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो देश की आर्थिक स्थिति और स्थानीय रोजगार दोनों को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए “स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ” के…
ध्वस्त कानून व्यवस्था त्रि स्तरीय पंचायत चुनावों में वोटों की डकैती आपदा में कुप्रबंधन व आकंठ भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार की बर्खास्तगी के लिए कांग्रेस का राजभवन कूच सड़कों में गूंजे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजे कैंट रोड में पुलिस बैरिकेडिंग में पुलिस से धक्का मुक्की प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कांग्रेस के दिग्गज नेता गिरफ्तार व रिहा देहरादून: प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा बलात्कार व हत्या, आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सरकार व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में वोटों की डकैती जैसे मुद्दों पर…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य…
मुख्य सचिव ने ली कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में बैठक मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के लिए कार्बन क्रेडिट आय के नए स्रोत के रूप में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने सभी विभागों द्वारा कार्बन क्रेडिट की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रदेश में पर्यावरण विभाग कार्बन क्रेडिट के लिए नोडल विभाग के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि कार्बन क्रेडिट उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय…
वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, आकाश में गरजते बरसते मेघ, हरियाली एवं हरीतिमा से सुसज्जित धरती उस पर फूलों की मोहक सुगंध से सराबोर प्रकृति संपूर्ण मानव मन में नये उत्साह का संचार करती है। इसी समय आती है हरतालिका तीज। भादों मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने यह एक विशिष्ट पर्व है। अविवाहित युवतियां अपने मनोनुकूल पति को प्राप्त करने के लिए एवं सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग अक्षुण्ण रखने के लिए यह व्रत रखती हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार षोडश मातृकाओं में सर्वोच्च पद गौरी को प्राप्त है। गौरी को पार्वती भी कहा जाता है। हर तालिका तीज…
ओलंपियन और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दिया सम्मान (वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड्स 2025) देहरादून। दिल्ली के जनकपुरी स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित प्रतिष्ठित वर्ल्ड आइकॉन अवार्ड्स 2025 में ओलंपियन और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता (सेनि सबमरीनेर) को “भारत में सर्वश्रेष्ठ रक्षा कोचिंग” के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया। दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की एकेडमी एनडीए, सीडीएस, ओटीए के साथ एसएसबी की तैयारी भी करवाती है। उन्होंने कहा कि 21 वर्षों में दून डिफेंस…
