Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई
  • सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश
  • उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!
  • उत्तराखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक ‘दो बूंद’
  • उत्तराखंड ने खोया एक और वीर सपूत: जम्मू-कश्मीर में तैनात ITBP जवान कृष्ण चंद्र अटवाल का आकस्मिक निधन
  • अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: चायखान-बेगानिया मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, कई लोगों की मौत, घायलों को एयरलिफ्ट किया गया
  • अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर पद्म विभूषण प्रशांत चंद्र महालनोबिस को श्रद्धांजलि, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता के प्रभावी उपयोग पर दिया गया जोर
  • सितारगंज में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश
  • VIP बनकर माल रोड पर अपने प्राइवेट वाहन में हूटर बजाते हुए आमजन पर रौब झाड़ने वालो की पुलिस ने निकाली हेकड़ी
Wednesday, July 1
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » भारतीय नारी की आस्था और अखण्ड सुहाग की कामना का अनुपम व्रत है हरतालिका तीज
उत्तराखण्ड

भारतीय नारी की आस्था और अखण्ड सुहाग की कामना का अनुपम व्रत है हरतालिका तीज

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 26, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

वर्षा ऋतु, भाद्रपद माह, आकाश में गरजते बरसते मेघ, हरियाली एवं हरीतिमा से सुसज्जित धरती उस पर फूलों की मोहक सुगंध से सराबोर प्रकृति संपूर्ण मानव मन में नये उत्साह का संचार करती है। इसी समय आती है हरतालिका तीज। भादों मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने यह एक विशिष्ट पर्व है। अविवाहित युवतियां अपने मनोनुकूल पति को प्राप्त करने के लिए एवं सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग अक्षुण्ण रखने के लिए यह व्रत रखती हैं। धर्मशास्त्रों के अनुसार षोडश मातृकाओं में सर्वोच्च पद गौरी को प्राप्त है। गौरी को पार्वती भी कहा जाता है। हर तालिका तीज के दिन देवी पार्वती के गौरी स्वरूप की ही पूजा अर्चना की जाती है।
बहुप्रचारित मान्यता है कि सती रूप में देहत्याग करने के बाद पार्वती जी ने गिरिराज हिमाचल के घर जन्म लिया, तभी नारद ऋषि ने हिमाचल को बताया कि उनकी पुत्री अद्वितीय होगी। पार्वती जी दिन-रात शिव आराधना में लगी रहती थीं, उनकी तपस्या को देखकर राजा हिमाचल चिंतित हो उठे और उन्होंने अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर तलाशना आरंभ कर दिया। तभी एक दिन पुनः नारद जी का आगमन राजा हिमाचल के महल में हुआ। उन्होंने राजा हिमाचल से भगवान विष्णु के लिए उनकी कन्या पार्वती को मांगा। राजा हिमाचल भी अपनी पुत्री का भगवान विष्णु से विवाह करने के लिए सहर्ष सहमत हो गये, लेकिन जब यह बात पार्वती को ज्ञात हुई तो वे दुखी हो गयीं पार्वती को दुखी देखकर उनकी दो सहेलियां जया और विजया उन्हें राजमहल से दूर एक गुफा में ले गयीं जहां पार्वती जी ने भगवान शिव की बालू की प्रतिमा बनाकर अपनी तपस्या आरंभ कर दी। भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए पार्वती जी ने कठोर तपस्या की। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की हस्ति नक्षत्र युक्त तृतीया को पार्वतीजी ने निर्जल एवं निराहार रहकर भगवान शिव का पूजन एवं रात्रि जागरण किया। देवी पार्वती की इस कठोर तपस्या से भगवान शंकर प्रसन्न हो गये और वे देवी पार्वती के सम्मुख प्रगट होकर बोले- देवी! मैं बहुत प्रसन्न हूँ बोलो क्या चाहती हो? तब देवी पार्वती ने कहा हे देव! यदि आप सचमुच मुझ पर प्रसन्न हैं तो मुझे पत्नी रूप में अंगीकार कीजिए। भगवान शंकर तथास्तु कहकर पुनः कैलाश पर्वत पर चले गये। बाद में राजा हिमाचल ने अपनी पुत्री का विवाह भगवान शंकर के साथ कर दिया।
भगवान शंकर को पति रुप में पाने के लिए माता पार्वती की तपस्या भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र में सफल हुई थी। इसीलिए इस दिन को विशेष महत्वपूर्ण मानकर अविवाहित युवतियां इस दिन भगवान शंकर की पूजा अर्चना तथा विवाहित स्त्रियां शिव-पार्वती के युगल स्वरूप की पूजा करती हैं।
हरतालिका तीज के दिन स्त्रियां सूर्योदय से पूर्व ही अपना व्रत आरंभ कर देती हैं। सारे दिन निर्जल, निराहार रहकर संध्या समय गोधूलि बेला में शिव-पार्वती की बालू या मिट्टी की मूर्ति स्थापित की जाती हैं। पार्वती को लाल जरी गोटे वाले वस्त्र एवं भगवान शंकर को पीले उत्तरीय पहनाए जाते हैं। व्रत करने वाली स्त्रियां स्वयं सोलह श्रृंगार करने पूजन करती है। पूजन में विविध प्रकार के फल-फूलों के साथ बेल, धतूरा, तुलसीपत्र एवं आक के फूल एवं पत्तों का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा महिलाएं सुहाग के रूप में चूड़ी, बिछिया, कंगन,,कांच,कंघी,सिंदूर, रोली एवं बिंदियां भी देवी पार्वती को अर्पित करती हैं। सारी रात भजन कीर्तन के साथ-साथ शिव-पार्वती की पूजा भी जारी रहती है। प्रातःकाल सूर्योदय के पूर्व शिव-पार्वती की मूर्ति नदी,तालाब या
कुएं में विसर्जित कर दी जाती है।

पूजा में भगवान शंकर एवं पार्वती को समर्पित वस्तुएं दक्षिणा के साथ किसी ब्राह्मण को दान कर दी जाती हैं। सूर्योदय के पश्चात व्रत का पारण किया जाता है।
इस व्रत को करने के पूर्व देवी पार्वती का उनकी सखियों द्वारा हरण कर लिया गया था,इसलिए इसे हरतालिका व्रत कहा जाता है। भारतीय नारियां अपने विश्वास, संकल्प एवं आस्था के प्रति कितनी दृढ़ प्रतिज्ञ हैं इसका उदाहरण है गणगौर,वट सावित्री अमावस्या, करवाचौथ और हरतालिका तीज जैसे व्रत,जिन्हें ये अपने तन एवं मन से पूर्ण समर्पित होकर करती हैं और यही हमारी इस सनातन संस्कृति की विशिष्टता है।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

June 30, 2026
Read More

सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश

June 30, 2026
Read More

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

June 30, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तराखण्ड में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे तो होगी कड़ी कार्रवाई

July 27, 2023
Don't Miss
उत्तराखण्ड

ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

June 30, 2026 उत्तराखण्ड

1e26d96a-8d94-4d59-84b9-5720e131c624 d00ddca0-b0ed-41b4-ab3c-0a5a4d42b5f7 3aeb009d-3be2-4db8-8c61-36180f8e5aaa देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने ऋषिकेश में अवैध निर्माण और…

Read More

सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश

June 30, 2026

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

June 30, 2026

उत्तराखंड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक ‘दो बूंद’

June 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

ऋषिकेश में MDDA का बुलडोजर एक्शन, पांच स्थानों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण, भू-माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई

June 30, 2026

सूचना विभाग में प्रमोशन: रामपाल सिंह रावत बने सहायक निदेशक, शासन ने जारी किया आदेश

June 30, 2026

उत्तराखंड रजत जयंती, इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे!

June 30, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.