मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज शीशमबाड़ा परवल रोड स्थित मो. कामिल द्वार, ग्यान आईस्टीन स्कूल के निकट लगभग 10 बिघा भूमि पर की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर की गई। मौके पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता नौन्सी, सुपरवाइजर और पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध निर्माणों को हटाया गया। एमडीडीए की यह कार्रवाई भविष्य में अवैध प्लॉटिंग रोकने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी…
Author: Pahad ki Khabar
दुनिया आज एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जहां युद्ध और हिंसा ने सभ्यता की प्रगति को खतरे में डाल दिया है। रूस-यूक्रेन संघर्ष इसके ताजे उदाहरण के रूप में हमारे सामने है। इस युद्ध ने न केवल यूरोप की स्थिरता को हिलाकर रख दिया है, बल्कि पूरी वैश्विक अर्थव्यवस्था को गहरे संकट में डाल दिया है। हजारों लोग मारे गए, लाखों लोग शरणार्थी बने और ऊर्जा तथा खाद्यान्न संकट ने विकासशील देशों को प्रभावित किया। ऐसे कठिन समय में भारत ने अपनी पारंपरिक नीति-अहिंसा, निशस्त्रीकरण और अयुद्ध का परिचय कराते हुए यह स्पष्ट किया है कि युद्ध किसी…
थराली में युद्धस्तर पर जारी राहत एवं बचाव अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर डटी टीमें, सीएम ले रहे पल-पल की अपडेट थराली में भारी बारिश के कारण थराली बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए मलबे के बीच राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, एसएसबी, आईटीबीपी की विभिन्न टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। मा0 मुख्यमंत्री स्वयं रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन तथा…
वैदिक घड़ी (विक्रमादित्य वैदिक घड़ी) विश्व की पहली ऐसी घड़ी है जो भारतीय पंचांग (पारंपरिक कालगणना प्रणाली) के आधार पर समय प्रदर्शित करती है। यह उज्जैन के जंतर-मंतर वेधशाला परिसर में एक 85 फुट ऊंचे टावर पर स्थापित है । यह घड़ी भारत की खगोलीय विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रतीक है। भारत की खगोलीय इस विरासत को पुनर्जीवित करने का काम मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कर रहे हैं। वह इस घड़ी को प्रचलन में लाने के लिए भी लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस घड़ी की प्रतिकृति भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्रियों…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज आपदा परिचालन केंद्र, देहरादून में थराली (चमोली) में जारी आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि क्षतिग्रस्त मकानों हेतु ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए। इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी ₹5 लाख की सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्यानाचट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप से उनके लिए…
मैदान में दक्षिण भारत से आने वाले दो दिग्गज आमने-सामने हैं। एक ओर एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी। राधाकृष्णन ने 20 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। उनका नामांकन चार सेटों में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य प्रस्तावक रहे। नामांकन के दौरान भाजपा और एनडीए के करीब 160 सांसद मौजूद थे। वहीं बी सुदर्शन रेड्डी ने 21 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव और शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत जैसे विपक्ष के बड़े नेता उनके…
लोकतंत्र की सबसे बड़ी पहचान उसकी संसद होती है। संसद वह संस्था है जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि राष्ट्र की नीतियों, योजनाओं और कानूनों पर विचार-विमर्श करते हैं। यह वह सर्वाेच्च मंच है जहाँ विभिन्न विचारधाराएं और दृष्टिकोण टकराते हैं और देशहित में समाधान निकलता है। लेकिन दुर्भाग्यवश आज भारतीय संसद की छवि हंगामे, तोड़फोड़, शोर-शराबे और गतिरोध का पर्याय बनती जा रही है। हाल ही में संपन्न मानसून सत्र इसकी बानगी था, जो आरंभ से अंत तक त्रासद हंगामे की भेंट चढ़ गया। यह सत्र बेहद निराशा एवं अफसोसजनक रहा, क्योंकि सरकार और विपक्ष में टकराव उग्र से…
देखें तबाही की तस्वीरें एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं आईटीबीपी की टीम मौके पर, शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन चमोली जिले के थराली तहसील अंतर्गत सगवाड़ा गांव में बीती रात बादल फटने की घटना से भारी तबाही हुई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 23 अगस्त की रात लगभग 12:48 बजे हुई। अचानक आई मूसलधार बारिश और बादल फटने से गांव के आसपास भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से जन-धन की हानि की आशंका जताई जा रही है। थराली में राहत और बचाव कार्यों के लिए गौचर से एनडीआरफ और आईटीबीपी, ग्वालदम से SSB रवाना…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में आयी आपदा व अतिवृष्टि के कारण सड़कों और पुलों को हुए भारी नुकसान की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में सड़कों और पुलों को हुए व्यापक नुकसान का उल्लेख करते हुए इनके शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण के लिए केंद्रीय सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्य के अन्य क्षेत्रों में…
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पौड़ी श्रीमती स्वाति एस. भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश्वर सिंह ने पौड़ी जिले के तलसारी गांव निवासी दिवंगत जीतेन्द्र नेगी के परिजनों से मुलाकात कर मामले में अभी तक की गयी कार्रवाई की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जितेंद्र नेगी के परिजनों से फोन पर बातचीत कर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संवेदनाएँ प्रकट करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून की सुसंगत धाराओं…
