Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
  • मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण
  • किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
  • देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न
  • सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद
  • दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज
  • मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट
  • हाईकोर्ट की पुलिस विभाग को फटकार, FIR डाउनलोड पोर्टल बंद करने पर DGP को पेश होने की चेतावनी
  • फर्जी प्रमाणपत्र मामले में CM धामी का सख्त रुख
  • विधायक विनोद चमोली ने CM धामी से की शिष्टाचार भेंट
Monday, September 21
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उपराष्ट्रपति का चुनाव सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए अहम, राधाकृष्णन-सुदर्शन आमने-सामने
राजनीति

उपराष्ट्रपति का चुनाव सत्ता और विपक्ष दोनों के लिए अहम, राधाकृष्णन-सुदर्शन आमने-सामने

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarAugust 24, 2025No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

मैदान में दक्षिण भारत से आने वाले दो दिग्गज आमने-सामने हैं। एक ओर एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बी सुदर्शन रेड्डी। राधाकृष्णन ने 20 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। उनका नामांकन चार सेटों में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य प्रस्तावक रहे। नामांकन के दौरान भाजपा और एनडीए के करीब 160 सांसद मौजूद थे। वहीं बी सुदर्शन रेड्डी ने 21 अगस्त को नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव और शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत जैसे विपक्ष के बड़े नेता उनके साथ रहे। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही यह साफ हो गया है कि उपराष्ट्रपति चुनाव सिर्फ संसद का मामला नहीं बल्कि दक्षिण की सियासत और राष्ट्रीय समीकरणों को भी नई दिशा देने वाला है। उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। धनखड़ का इस्तीफा खास इसलिए भी माना गया क्योंकि वे कार्यकाल पूरा करने से पहले पद छोड़ने वाले देश के केवल तीसरे उपराष्ट्रपति बने। उनसे पहले वी.वी. गिरी और आर. वेंकटरमण ने भी कार्यकाल बीच में ही त्यागपत्र दिया था। धनखड़ के इस्तीफे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने संभाला। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार उपराष्ट्रपति पद रिक्त होने पर यह जिम्मेदारी स्वतः ही उपसभापति के पास चली जाती है। इसके बाद चुनाव आयोग ने 1 अगस्त 2025 को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को होगा । यही कारण है कि चुनाव अपेक्षाकृत पहले कराना पड़ा और अब यह मुकाबला एनडीए के सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया गठबंधन के बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच दक्षिण भारत की अहम सियासी पृष्ठभूमि में हो रहा है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर सीधा हमला बोला। शाह ने कहा कि रिटायर्ड जस्टिस रेड्डी ने 2011 में सल्वा जुडुम को खत्म करने वाला फैसला सुनाया था, जिससे नक्सलवाद को ताकत मिली और देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। शाह ने आरोप लगाया कि अगर यह फैसला न होता तो 2020 तक नक्सलवाद देश से समाप्त हो गया होता। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस और वामपंथी दबाव में आकर ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बना रहे हैं, जिनका फैसला नक्सली हिंसा को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ। अमित शाह के इस बयान से उपराष्ट्रपति चुनाव का सियासी पारा और चढ़ गया है, जहां मुकाबला अब सिर्फ एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दों से भी सीधे जुड़ गया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव का परिणाम सिर्फ संसद भवन के ऊपरी सदन की औपचारिकता नहीं होगा, बल्कि यह सत्ता और विपक्ष दोनों की राजनीतिक रणनीति और मनोबल पर गहरा असर डालेगा। अगर एनडीए समर्थित उम्मीदवार जीत हासिल करते हैं तो यह भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लिए एक बड़ा मनोवैज्ञानिक विजय होगा। लोकसभा में पहले से मजबूत बहुमत के बाद राज्यसभा की कमान पर भी नियंत्रण पाने की उनकी रणनीति और धारदार हो जाएगी। इससे सरकार के विधायी एजेंडे को और सुगमता मिलेगी तथा विपक्ष की ताकत कमजोर दिखने लगेगी। साथ ही दक्षिण भारत से उम्मीदवार उतारना भाजपा की दक्षिण में पैठ बढ़ाने की दीर्घकालिक योजना को और मजबूती देगा। वहीं, यदि इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी जीत दर्ज करता है, तो यह विपक्षी खेमे के लिए जबरदस्त राजनीतिक ऑक्सीजन का काम करेगा। लोकसभा चुनावों में लगातार हार झेल रहे विपक्ष के लिए यह न केवल नैतिक विजय होगी, बल्कि यह संदेश भी जाएगा कि संयुक्त मोर्चा सरकार को हराने में सक्षम है। इससे गठबंधन की एकजुटता पर जनता का भरोसा बढ़ेगा और आने वाले राज्यों के चुनावों में विपक्षी दल नए आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेंगे। दरअसल, उपराष्ट्रपति चुनाव सीधे तौर पर सत्ता की कुर्सी को प्रभावित नहीं करता, लेकिन इसकी राजनीतिक ध्वनि बहुत दूर तक सुनाई देती है। इसलिए चाहे जीत एनडीए की हो या इंडिया गठबंधन की। यह परिणाम आने वाले महीनों में संसद की राजनीति की दिशा और दोनों खेमों के हौसले तय करेगा।

Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

    Related Posts

    घर से टिफिन लाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बने विजय थलपति, सादगी ने जीता लोगों का दिल

    May 19, 2026
    Read More

    महिला आरक्षण बिल लोकसभा में गिरा, सत्ता-विपक्ष में तीखी टकराहट

    April 18, 2026
    Read More

    नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी

    December 22, 2025
    Read More
    Leave A Reply Cancel Reply

    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
    https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
    Top Posts

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026
    Don't Miss
    उत्तराखण्ड

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026 उत्तराखण्ड

    देहरादून। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (DIPR), देहरादून की ओर से जनपदवासियों के लिए…

    Read More

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026

    देहरादून में श्री गुरु राम राय जी महाराज का 340वां महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

    Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
    Email Us: info@pahadkikhabar.com

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Our Picks

    देहरादून में वीडियो और फोटो प्रतियोगिता का आयोजन, 15 अक्टूबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

    September 21, 2026

    मोहब्बेवाला में लगातार सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया राजमार्ग का निरीक्षण

    September 21, 2026

    किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

    September 21, 2026
    Most Popular

    “हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

    January 7, 2025

    श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

    January 8, 2025

    January 15, 2025
    © 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
    • होम
    • About Us
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.