मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को देहरादून के डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।
Tags:
#PushkarSinghDhami #HeeraSinghBisht #Dehradun #Uttarakhand #Shradhanjali #Congress #PoliticalNews #UttarakhandNews #Condolence #FormerMinister



