Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • आतंकी हमले में शहीद हुए जवान चंद्रमोहन सिंह के गांव में पसरा शोक
  • ​ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे पर पेड़ों की कटान के खिलाफ एनएचएआई (NHAI) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल, देहरादून महायोजना-2041 पर तीसरे दिन भी जारी रहा जनसंवाद
  • प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने चारधाम परियोजना की समीक्षा, एक सप्ताह में भूमि NHIDCL को सौंपने के निर्देश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
  • रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल पहुंचे मंत्री सौरभ बहुगुणा, रविन्द्र अग्रवाल का जाना हालचाल
  • भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पर्यावरण संरक्षण पर जोर, 754 पेड़ों का होगा ट्रांसप्लांटेशन
  • उत्तराखण्ड में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एवं बायो मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार की अपार संभावनाएँ रू प्रो. दुर्गेश पंत
  • मुंबई में सीएम धामी का प्रवासी उत्तराखंडवासियों से संवाद, 27 प्रवासियों ने 29 पैतृक गांव लिए गोद
Wednesday, July 8
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » जनता के सुझावों से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना-2041: बंशीधर तिवारी
देहरादून

जनता के सुझावों से और मजबूत बनेगी देहरादून महायोजना-2041: बंशीधर तिवारी

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarJuly 7, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जनसुनवाई कैंप में पहुंचे स्थानीय नागरिक, आपत्तियों के साथ दिए महत्वपूर्ण सुझाव

राजधानी देहरादून के सुनियोजित विकास और आने वाले वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का जनसंवाद अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को सेक्टर-02 के लिए ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी परिसर में जनसुनवाई कैंप आयोजित किया गया, जहां स्थानीय नागरिकों, भू-स्वामियों और अन्य हितधारकों ने पहुंचकर महायोजना के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं और महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। जनसुनवाई के दौरान नागरिकों ने अपने क्षेत्र से जुड़े भू-उपयोग, सड़क व्यवस्था, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों, सार्वजनिक सुविधाओं और भविष्य की विकास आवश्यकताओं से संबंधित विषय अधिकारियों के समक्ष रखे। प्राधिकरण की टीम ने प्रत्येक आपत्ति और सुझाव को गंभीरता से सुना तथा उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया। प्राप्त प्रकरणों का नियमानुसार तकनीकी एवं विधिक परीक्षण किया जाएगा, ताकि आवश्यक और व्यवहारिक सुझावों को महायोजना की प्रक्रिया में शामिल किया जा सके।

*हर सेक्टर की जरूरत को समझने की कोशिश*

एमडीडीए का उद्देश्य महायोजना-2041 को केवल कार्यालयों में तैयार दस्तावेज तक सीमित न रखकर शहर की वास्तविक परिस्थितियों और स्थानीय आवश्यकताओं से जोड़ना है। यही वजह है कि प्राधिकरण अलग-अलग सेक्टरों में पहुंचकर सीधे नागरिकों से संवाद कर रहा है। तेजी से बढ़ती आबादी, वाहनों का दबाव, बदलता भू-उपयोग, आवासीय क्षेत्रों का विस्तार, व्यावसायिक गतिविधियों में वृद्धि और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच देहरादून के भविष्य की योजना तैयार करना एक बड़ी जिम्मेदारी है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राधिकरण यह जानने का प्रयास कर रहा है कि अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक अपने शहर और क्षेत्र के भविष्य को किस रूप में देखना चाहते हैं।

*21 जुलाई तक जारी रहेगा जनसुनवाई*

एमडीडीए द्वारा 6 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक प्राधिकरण क्षेत्र के 12 सेक्टरों में जनसुनवाई कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए निर्धारित स्थान पर नागरिक सीधे अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्तियां और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं।प्राधिकरण का स्पष्ट मानना है कि स्थानीय स्तर से मिलने वाले सुझाव महायोजना को अधिक व्यावहारिक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण किया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*कल सेक्टर-03 में दून यूनिवर्सिटी कैंपस में होगी जनसुनवाई*

देहरादून महायोजना-2041 को लेकर एमडीडीए का जनसुनवाई अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को सेक्टर-03 के नागरिकों के लिए दून यूनिवर्सिटी कैंपस में जनसुनवाई कैंप आयोजित किया जाएगा। स्थानीय नागरिक, भू-स्वामी एवं अन्य हितधारक कैंप में पहुंचकर महायोजना से संबंधित अपनी आपत्तियां और महत्वपूर्ण सुझाव अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। एमडीडीए ने अधिक से अधिक लोगों से जनसुनवाई में भागीदारी की अपील की है।

*जनता के सुझावों से अधिक व्यावहारिक बनेगी महायोजना- बंशीधर तिवारी*

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि देहरादून महायोजना-2041 राजधानी के भविष्य के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। शहर के प्रत्येक क्षेत्र की अपनी आवश्यकताएं और चुनौतियां हैं, जिन्हें समझने के लिए नागरिकों से सीधा संवाद बेहद जरूरी है। जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को अपनी बात रखने का प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। प्राप्त प्रत्येक आपत्ति और सुझाव का गंभीरता से परीक्षण कराया जाएगा। हमारा प्रयास है कि विकास, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करते हुए ऐसी महायोजना तैयार हो, जो आने वाले वर्षों में देहरादून के सुनियोजित विकास का मजबूत आधार बने।

*हर आपत्ति और सुझाव का होगा विधिवत परीक्षण- मोहन सिंह बर्निया*

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि जनसुनवाई प्रक्रिया को पूरी तरह व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित किया जा रहा है। अलग-अलग सेक्टरों में कैंप आयोजित करने का उद्देश्य नागरिकों को उनके क्षेत्र के निकट अपनी बात रखने का अवसर देना है। प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का अभिलेखीकरण कर तकनीकी एवं विधिक परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जनसुनवाई अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और देहरादून के बेहतर, सुरक्षित एवं सुनियोजित भविष्य के निर्माण में अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्राधिकरण के समक्ष रखें।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

उत्तराखण्ड में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग एवं बायो मैन्युफैक्चरिंग के विस्तार की अपार संभावनाएँ रू प्रो. दुर्गेश पंत

July 7, 2026
Read More

मसूरी से थानों और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में प्राधिकरण, अवैध निर्माण सील- कॉलोनाइजरों को सख्त संदेश

July 7, 2026
Read More

देहरादून में बजाज कैपिटल इंश्योरेंस ब्रोकिंग की प्रीमियम शाखा का शुभारंभ, आईजी गढ़वाल ने किया उद्घाटन

July 7, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025

डीडीए के छात्र-छात्राओं ने की एनडीए-153 कोर्स के लिए रिपोर्टिंग

January 21, 2025
Don't Miss
देश

आतंकी हमले में शहीद हुए जवान चंद्रमोहन सिंह के गांव में पसरा शोक

July 8, 2026 देश

कोटद्वार : मणिपुर के उखरूल में आतंकियों के हमले में शहीद हुए वीर जवान चंद्रमोहन…

Read More

​ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे पर पेड़ों की कटान के खिलाफ एनएचएआई (NHAI) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

July 8, 2026

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल, देहरादून महायोजना-2041 पर तीसरे दिन भी जारी रहा जनसंवाद

July 8, 2026

प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने चारधाम परियोजना की समीक्षा, एक सप्ताह में भूमि NHIDCL को सौंपने के निर्देश

July 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address:Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

आतंकी हमले में शहीद हुए जवान चंद्रमोहन सिंह के गांव में पसरा शोक

July 8, 2026

​ऋषिकेश-भानियावाला हाईवे पर पेड़ों की कटान के खिलाफ एनएचएआई (NHAI) कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

July 8, 2026

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की पहल, देहरादून महायोजना-2041 पर तीसरे दिन भी जारी रहा जनसंवाद

July 8, 2026
Most Popular

“हज़ारा बुणजाई बिरादरी 1950 समिति ने लोहड़ी के वार्षिकोत्सव से आपसी सौहार्द का परिचय दिया” – अभिनव थापर !

January 7, 2025

श्री नरेश बंसल,एमपी ( राज्य सभा ) एवं सह – कोषाध्यक्ष भाजपा को नववर्ष 2025 की बधाई: राजेश्वर पैन्यूली

January 8, 2025

January 15, 2025
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.