
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन की ओर से आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से पहुंचे ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास की दिशा में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं का समाधान और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।
सम्मेलन के दौरान क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने, जनप्रतिनिधियों के अधिकारों एवं दायित्वों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही इन समस्याओं के समाधान और ग्रामीण विकास को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
Tags:
#PushkarSinghDhami #Uttarakhand #BlockPramukh #RuralDevelopment #UttarakhandNews #Dehradun




