
उत्तर प्रदेश के शामली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिम से बाहर निकलते ही यूट्यूबर और हरियाणवी गायक अंकित बालियान पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं।
गोली लगने से अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना शामली कोतवाली क्षेत्र की है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



