उप जिलाधिकारी विकासनगर ने जानकारी दी है कि सेलाकुई स्थित बालाजी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री में 14 दिसंबर 2025 को आग लगने की घटना हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, एनडीआरएफ, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य किया गया था।
उक्त घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जांच अधिकारी नामित किए गए हैं। उप जिलाधिकारी विकासनगर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि इस घटना के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई जानकारी, साक्ष्य अथवा अपना पक्ष प्रस्तुत करना हो, तो वह मौखिक अथवा लिखित रूप में 13 फरवरी 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उप जिलाधिकारी विकासनगर के न्यायालय/कार्यालय में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।


