
Sewa Sankalp Foundation द्वारा परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित उत्तरायणी कौथिक महोत्सव–2026 में उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिल रही है। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न जनपदों की पहचान दर्शाने वाले स्टॉलों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया है, जो आगंतुकों को खासा आकर्षित कर रहा है।
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग से आए गुनसोला फूड एंड स्पाइसेज के स्टॉल से स्थानीय मसालों की खरीदारी की गई तथा डिजिटल माध्यम से भुगतान कर वोकल फॉर लोकल और डिजिटल इंडिया की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आए कारीगरों और हस्तशिल्पियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए हैं, जहां स्थानीय उत्पादों की समृद्ध परंपरा और हस्तकला का जीवंत स्वरूप देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की एक विशेष पहचान महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। उनके द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर स्थानीय मसाले, पारंपरिक उत्पाद एवं हस्तनिर्मित वस्तुएँ उपलब्ध हैं। यह पहल न केवल कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक उत्पादों को भी एक व्यापक मंच प्रदान कर रही है।



