शासकीय आवास पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि युवा साथियों से मुलाक़ात सदैव नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मक सोच से भर देती है।

सुबोध उनियाल ने कहा कि संगठन युवाओं की शक्ति, समर्पण और नेतृत्व क्षमता पर मजबूती से खड़ा है। देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और यही ऊर्जा भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के ये समर्पित युवा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाते रहेंगे।



