Close Menu
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
ब्रेकिंग न्यूज़ -
  • उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल, 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा
  • चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में ‘ग्रीन कार्ड’ का शंखनाद
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान के कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami रहे मुख्य अतिथि
  • नारी निकेतन प्रकरण: मंत्री रेखा आर्या ने की जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
  • वार्षिकोत्सव व विज्ञान गोष्ठी में सजी रंगारंग प्रस्तुतियां, शिक्षक मनवर रावत को दी भावभीनी विदाई
  • ।।हमारे जीवन में प्रकाश के अस्तित्व में अंधकार की भूमिका।।
  • चारधाम यात्रा 2026 के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली शुरू, वाहनों की सुरक्षा और फिटनेस होगी सुनिश्चित
  • देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान समारोह-2025
  • पूर्व ब्रिगेडियर का मर्डर: देहरादून में दहशत का माहौल
  • योग एवं आयुर्वेदिक न्यूट्रिशन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न
Tuesday, March 31
Facebook X (Twitter) Instagram
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Demo
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • शिक्षा
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • क्राइम
Pahad Ki KhabarPahad Ki Khabar
Home » उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल, 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल, 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा

Pahad ki KhabarBy Pahad ki KhabarMarch 30, 2026No Comments
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp

For more information, click on the Image

देहरादून, 30 मार्च। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दून डेयर डेविल्स ने दून सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। आज का मैन ऑफ द मैच अरविंद रावत को मिला। टूर्नामेंट की मैन ऑफ द सीरिज सोबन सिंह गुसाईं, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट अजय राणा व बेस्ट बेस्टमेन ऑफ टूर्नामेंट सोबन सिंह गुसाईं को मिला। इसके साथ ही 50 प्लस खिलाड़ियों में बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट में अजय राणा व बेस्ट बेस्टमेन ऑफ टूर्नामेंट शैलेन्द्र सेमवाल को मिला।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दून सुपर किंग्स ने 19.1 ओवर में 142 रन बनाए। टीम की ओर से रुपेश ने 33 रन, दीपक पुरोहित ने 30 रन, हिमांशु जोशी ने 15 रन, मनीष डंगवाल व संजय नेगी ने 9-9 रन तथा शैलेंद्र सेमवाल ने 7 रन बनाए। कप्तान सुरेंद्र डसिला 4 रन ही बना सके। अन्य बल्लेबाजों में अजय राणा (5), पारस नेगी (1), हर्ष उनियाल (0) और दीपक गुसाईं (नाबाद 1) रहे। टीम को अतिरिक्त के रूप में 28 रन मिले।

दून डेयर डेविल्स की ओर से गेंदबाजी में मनोज सिंह जयाड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2.1 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। अरविंद रावत ने 2 विकेट, जबकि ठाकुर नेगी और मनबर रावत ने 1-1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दून डेयर डेविल्स ने 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 146 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से ठाकुर नेगी ने 43 रनों की शानदार पारी खेली। मनबर रावत ने नाबाद 26 रन और अरविंद रावत ने नाबाद 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान विजय जोशी ने 15 रन, मनोज जयारा ने 9 रन और मनमोहन (विकेटकीपर) ने 1 रन का योगदान दिया। टीम को अतिरिक्त के रूप में 28 रन मिले।

दून सुपर किंग्स की ओर से दीपक पुरोहित ने 2 विकेट, जबकि सुरेंद्र डसिला और मनीष डंगवाल ने 1-1 विकेट लिया।

मुख्य अतिथि संरक्षक, सीएयू पीके वर्मा, दैनिक जागरण के संपादक मनोज कुमार झा एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने विजेता टीम को विनर ट्रॉफी के साथ 25,000 रुपये की धनराशि प्रदान की। वहीं अति विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर सुनील उनियाल ‘गामा’ एवं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने उपविजेता टीम को रनर-अप ट्रॉफी के साथ 18,000 रुपये की धनराशि प्रदान की।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं समाज में अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। पत्रकारों के बीच इस प्रकार के आयोजन आपसी समन्वय को भी मजबूत करते हैं।

सीएयू के संरक्षक पीके वर्मा ने विजेता टीम को 11,000 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में खेलों की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।

अतिथि ललित जोशी ने कहा कि प्रेस क्लब की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने “नशे को ना और जिंदगी को हां” का संदेश देते हुए युवाओं को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने कहा कि यह प्रतियोगिता पत्रकारों में खेल भावना और भाईचारे को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी टीमों, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया, जबकि कमेंट्री राजेश बहुगुणा एवं मनमोहन सिंह पंवार ने संयुक्त रूप से की।

इस आयोजन में उत्तरांचल प्रेस क्लब के सहयोगी भारतीय जीवन बीमा निगम, आईएमएस यूनिवर्सिटी, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड, कुमार ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, पीएमवी माल्टिंग लिमिटेड, सोसल बलूनी पब्लिक स्कूल, पैनेसिया ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, सीआईएमएस कॉलेज, विंड स्ट्रीम एवं टेक्स्यूरा इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर अति विशिष्ठ अतिथि मंजूल सिंह मांजिला के पुत्र विक्रांत व आयुष्मान मांजिला, अति विशिष्ठ अतिथि सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डीएस पंवार, अतिथि कृपाल पंवार, सुबोध सेमवाल, अनिल शास्त्री, की टेक्सटाइल की चैयरमेन मेघा, विंस्ट्रीम आईटी कं. के चैयरमेन विशाल कौशिक के साथ ही प्रेस क्लब खेल संयोजक सोबन सिंह गुसाईं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, शिवेश शर्मा, संप्रेक्षक विजय जोशी कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन लखेड़ा, रश्मि खत्री, मनबर सिंह रावत, मनोज जयाड़ा, हिमांशु जोशी आदि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

For more information, click on the Image

Advertisement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
Pahad ki Khabar

Related Posts

चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में ‘ग्रीन कार्ड’ का शंखनाद

March 30, 2026
Read More

उत्तराखंड भाषा संस्थान के कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami रहे मुख्य अतिथि

March 30, 2026
Read More

नारी निकेतन प्रकरण: मंत्री रेखा आर्या ने की जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 30, 2026
Read More
Leave A Reply Cancel Reply

https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda1.mp4
https://pahadkikhabar.com/wp-content/uploads/2026/02/mdda2.mp4
Top Posts

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल, 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा

March 30, 2026
Don't Miss
उत्तराखण्ड

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल, 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा

March 30, 2026 उत्तराखण्ड

देहरादून, 30 मार्च। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित द्वितीय मंजूल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट…

Read More

चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में ‘ग्रीन कार्ड’ का शंखनाद

March 30, 2026

उत्तराखंड भाषा संस्थान के कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami रहे मुख्य अतिथि

March 30, 2026

नारी निकेतन प्रकरण: मंत्री रेखा आर्या ने की जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

March 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo

Pahad Ki Khabar is a leading Hindi online news analysis portal. Launched in 2023, and we focuses on delivering around the clock Different variety news analysis, Agriculture, Education, Business, Entertainment, Art-Literature-Culture and Media etc.

Address: 120 Lohiyapuram, Tyagi road,
Dehradun, Uttarakhand – 248001
Email Us: info@pahadkikhabar.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
Our Picks

उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता दून डेयर डेविल्स ने जीता फाइनल, 6 विकेट से दून सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा

March 30, 2026

चारधाम यात्रा 2026: ऋषिकेश में ‘ग्रीन कार्ड’ का शंखनाद

March 30, 2026

उत्तराखंड भाषा संस्थान के कार्यक्रम में साहित्यकारों का सम्मान, मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami रहे मुख्य अतिथि

March 30, 2026
Most Popular

एलायंस फ्रांसेस देहरादून में कार्यालय स्थापित करेगा

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में ‘अपणि सरकार’ नागरिक सेवाएं आपके द्वार योजना का फ्लैग ऑफ किया।

July 8, 2023

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में साइकिलिस्ट आशा मालवीय ने भेंट की।

July 8, 2023
© 2026 Pahad Ki Khabar All Rights Reserved.
  • होम
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.